Betul Ki Khabar: व्यवस्थित होगा कोठीबाजार का सब्जी बाजार, जमीन की तलाश शुरू

Betul Ki Khabar: Kothi Bazar's vegetable market will be organized, search for land begins

विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Betul Ki Khabar: बैतूल। कोठीबाजार के सब्जी बाजार को अब एक व्यवस्थित पहचान मिलने के आसार नजर आने लगे हैं। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते राजस्व विभाग को जमीन तलाशने के लिए कहा है। विधायक का कहना है कि अस्थायी व्यवस्था और ट्रैफिक जाम से आम नागरिकों को भारी परेशानी होती है। नियमित दुकानदारों के साथ फुटपाथ व्यापारी भी खुली और सुरक्षित जगह की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वे कर व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान प्रस्तावित करने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि कोठीबाजार थाना रोड पर जिले का सबसे बड़ा सब्जी बाजार सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार लगाया जाता है, लेकिन सड़क के आसपास बाजार लगने से कई तरह की समस्याएं निर्मित होती हैं। विधायक के प्रयास हैं कि आम नागरिकों के साथ सब्जी व्यापारियों को भी सुविधाजनक स्थान मिल जाए, ताकी वह भी बिना किसी चिंता फिक्र के आराम से अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।

सड़क किनारे लगती हैं लगभग 2 हजार दुकानें

वर्षों से थाना रोड पर लगने वाले सब्जी बाजार को शिफ्ट करने की कवायदें पहले भी की जा चुकी हैं, लेकिन इसमें कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है, लेकिन इस बार बाजार को पूरे व्यवस्थित तरीके से शिफ्ट करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम शुरू किया गया है। बाजार शिफ्टिंग का ब्लू प्रिंट तैयार है। समस्या सिर्फ जगह की आ रही है। इसके लिए विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने राजस्व अधिकारियों को जगह तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी है। मामले में जनप्रतिनिधियों से संवाद किया जा चुका है और व्यापारियों की भी सहमति ली जाएगी।

साथ ही बाजार के लिए ऐसे स्थान का चयन किया जा रहा है जो आम नागरिकों की पहुंच में सरल और सुगम हो सके। सब कुछ सही तरीके से हुआ तो विधायक का यह कदम शहर की यातायात व्यवस्था को तो राहत देगा ही साथ ही हजारों की संख्या में सब्जियां बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करने वाले व्यापारियों को भी सुलभ और सुविधाजनक बाजार की सौगात मिल पाएगी।

इनका कहना….

शहर में फल बाजार सहित सड़क किनारे लगने वाले बाजारों को व्यवस्थित करने के लिए जमीन की तलाश करवाई जा रही है। जगह मिलने के बाद बाजार शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हेमन्त खण्डेलवाल विधायक बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button