Betul News: कप्तान के काबिल नहीं कोई टीआई, चोरी की जांच एएसआई को सौंपना पड़ा
Betul News: No TI is worthy of captain, investigation of theft had to be handed over to ASI

सांझवीर की खबर के बाद 2 एएसआई- 5 आरक्षकों को किया टीम शामिल…
Betul News:(बैतूल)। शहर में विगत कई महीनों से हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने के चलते पुलिस को खासी किरकिरी झेलनी पड़ रही है। जिन लोगों के घरों में सेंधमारी की गई, उनमें नाराजगी देखी जा रही है, लेकिन जनता का भी कानून व्यवस्था पर से विश्वास उठ रहा है। सांझवीर टाईम्स के गतांक में शहर में हुई चोरियां और लूट की वारदातों का खुलासा न होने और दोनों टीआई की भूमिका को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद संवेदनशील एसपी सिद्धार्थ चौधरी को खुद इन चोरियों के खुलासे करने का बीड़ा उठाना पड़ रहा है। कहने का मतलब है कि अब एसपी रैंक के अधिकारी को टीआई की भी भूमिका निभानी पड़ रही है।(Betul News)
ऐसा इसलिए हो रहा है कि बैतूल जिले में कई थानेदार मौजूद है, लेकिन कप्तान की नजरों में ऐसा कोई थानेदार नहीं है जो शहर में हुई चोरी का खुलासा कर सके। खुद कोतवाली और गंज टीआई भी कप्तान की नजरों में फिसड्डी साबित हुए। यही वजह है कि उन पर भी भरोसा न करते हुए दो एएसआई और चोरियां पकडऩे में माहिर पांच आरक्षकों को जिम्मेदारी सौंपना पड़ा।(Betul News)
विश्वस्तों को किया टीम में शामिल(Betul News)
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने दोनों थाना क्षेत्रों में हुई सारी चोरियों की समीक्षा करने के बाद यह कदम उठाया है। एसपी ने अपनी टीम में विभिन्न थानों में पदस्थ उन काबिल एसएसआई और आरक्षकों को शामिल किया है, जिन्हें ऐसे मामलों को शार्टआउट करने में महारथ हासिल है। टीम में जिन एएसआई और आरक्षकों को शामिल किया गया है। उनमें कोतवाली में पदस्थ एएसआई अरुण यादव, पंचम उइके, आरक्षक जाकिर खान, आरक्षक नवनीत ,बैतूल बाजार में पदस्थ आरक्षक शिव, गंज थाने में पदस्थ आरक्षक दुर्गेश चौरे तथा अनिरुद्ध यादव प्रमुख हैं।(Betul News)
जानकारी मिली है कि चोरियों की पतासाजी की रिपोर्टिंग भी किसी और अधिकारी को ना करते हुए सीधे एसपी को ही किए जाने के निर्देश टीम को दिए हैं। एसपी द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद उन पीडि़तों में भी अब उम्मीद की किरण देखी जा रही है कि उनके घरों में की गई चोरियों में इनकी खून पसीने की कमाई चोर उठा ले गए हैं।





