Betul News: खरीदी केंद्रों से लाइव कर अपनों से घिरे जिला कांग्रेस अध्यक्ष

कुछ लोगों ने सराहा, अधिकांश ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली
Betul News: बैतूल। जिले में कुछ गेहूूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायत के बाद हाल ही में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने भोगीतेड़ा, खेड़ीसांवलीगढ़ खरीदी केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को करीब से जाना, लेकिन इसके बाद वे यही से लाइव होकर सोशल मीडिया पर आ गए।

उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर काफी देर तक अपनी बात रखी, लेकिन इस प्लेटफार्म पर कई ट्रोलर्स ने उन्हें घेरने में कसर नहीं छोड़ी। हालांकि कांग्रेसियों और उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर कांगे्रस जिला के काम को अच्छा बताया। अलबत्ता भाजपाई और अन्य लोगों ने जमकर शब्दबाण छोड़े। इसको लेकर राजनीति में जमकर चर्चा हो रही है।

बताया जाता है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भोगीतेड़ा और खेड़ीसांवलीगढ़ केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए किए केंद्रों पर व्यवस्था केवल कागजों में है। जमीनी स्तर पर हालात बुरी तरह से बिगड़े हुए हैं। किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, तौल और भुगतान को लेकर स्पष्टता नहीं है।

उन्होंने सरकार की घोषणाओं को कागजों तक सीमित होने और ठोस व्यवस्था नजर नहीं आने की बात कहीं। सरकार पर गंभीर आरोप लगाने के बाद वे अचानक एक केंद्र से लाइव पर आ गए। उन्होंने इस दौरान सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़े। काफी देर तक लाइव रहने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई है।

भाजपा-कांग्रेस ने वाक युद्ध!
सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बैतूल के गंज मंडल अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए लिखा है कि एक काम करो, आप न्यूज रिपोर्टर बन जाओ, जो काम कर रहे हैं, वह मीडिया का है, किसानों को मुलताई में गोली मरवाने वाली आपकी कांग्रेस पार्टी किसानों की चिंता न करें।

इसके ठीक बाद इस पर कांग्रेस नेता प्रशांत राजपूत ने कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा जिंदाबाद जैसी बात लिखी है। जबकि राहुल दवंडे नामक युवक ने लिखा है कि भैया झूठ बोल रहे हैं, सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। अभी ही 100 मीट्रिक टन वाला फैसला आया है। उमेश कुमरे ने बात आगे बढ़ाते हुए लिखा है कि खुद तो कुछ कर नहीं पाए, आए ज्ञान बांटने। आपका कार्यकाल अगर वाकई में अच्छा रहता तो इतने बुरी तरह से नहीं हरते।

वीरेंद्र यादव ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष की बात को समर्थन करते लिखा कि भाई साहब किसान की स्थिति बेहद खराब है। कांग्रेस नेता विजय आर्य ने लिखा है कि भ्रष्ट और निकम्मी भाजपा सरकार, किसान भाइयों जागो, किसान भइयों की आवाज उठाने वाले निलय डागा जिंदाबाद। जबकि सतीष हारोड़े ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि स्लॉट बुक भी हो रहे हैं। गेहंू भी खरीदा जा रहा है, क्यों भड़का रहे हो? हेमंत खंडेलवाल के प्रयास से जिले में सिंचाई विभाग द्वारा डैमों की श्रंृखला बनाई गईहै।

गांवों में नलजल योजना का काम चालू हैं। आपके विधायक रहते श्रीमान जी कुछ नहीं बदला था, आप भी कुछ करवाते। वहीं विकास पवार ने लिखा है कि सर आप भी सोयाबीन 50 रुपए खरीदकर आइल 160 रुपए बेच रहे हैं। ऐसा क्यों आपको भी जनता की चिंता होनी चाहिए, क्योंकि आपके खुद की आइल मिल भी है। जबकि जया-जया ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को हिदायत देते लिखा कि पहले अपने संगठन की कमजोरी सुधारे, फिर दूसरों को सलाह दीजिए।
व्यक्तिगत मुद्दें भी हुए सार्वजनिक
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निजी सवाल भी दागे गए। एक ट्रोलर राजकुमार वर्मा ने लिखा है कि आपका कार्यकाल भी देखा और व्यवहार भी। जीतने के बाद जैतापुर पंचायत के रतनपुर, बुंडाला होते हुए मलकापुर की मरम्मत के लिए आए थे। आपने कैसा व्यवहार किया था, पूरी पंचायत के लोगों को याद है। अंशुल राजपूत ने बिना मतलब के कैमरा लेकर स्टंट कर रहे हैं।
स्थिति कुछ और है और दिखा कुछ और रहे हो कि बात लिखी है। सतना के नर्मदा गौतम ने लिखा है कि मेरी 12 साल की ग्रेविटी दे दो, तब तो मानू मैं भी आपका नौकर था। रमेश यादव ने लिखा है कि सोच समझकर बोलना, अपने घर शीशे के होते हैं तो दूसरे के घर पर पत्थर नहीं मारते हैं।
जबकि अनुज आर्य ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को दैनिक भास्कर में अति आवश्यकता है जैसी बात लिखी है। अनुज आर्य ने लिखा है कि गजब बेइज्जती है। पीछे खड़े लोग ही नहीं सुन रहे हैं, व्यक्ति क्या बोल रहा है। नामदेव गौतम ने अपनी प्रतिक्रिया देते लिखा है कि आप कान के बहुत कच्चे हो, जिसने जो बोल दिया, आपने मान लिया। हमने तो आपके लिए खून भी बहाया, आपको याद हो एक नर्मदा गौतम ही था पर आपने ऐसा रिश्ता तोड़ा, क्या बोले अपन।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




