Betul News : मिशनरी में चल रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल ने लगाया धर्मान्तरण का आरोप

Betul News: Prayer meeting was going on in the missionary, Bajrang Dal accused of conversion

पुलिस सभी को उठा लाई थाने, की जा रही पूछताछ

Betul News : मिशनरी में चल रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल ने लगाया धर्मान्तरण का आरोप

Betul News : धर्मान्तरण को लेकर कुख्यात होते जा रहे बैतूल जिले में रविवार फिर एक घटना सामने आई। जहां बजरंग दल को सदर के एक मिशनरी स्कूल में प्राथना सभा कराए जाने की सूचना मिली थी। जब कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो सभा मे कई महिला पुरुष और बच्चे मौजूद थे। (Betul News) बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभा मे कई ऐसी महिलाएं भी शामिल थी जो हिन्दू धर्म के अनुसार बिंदी लगाए, मांग भरे तथा मंगलसूत्र पहने हुए थी। जिससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभा में हिंदुओं को बहला फुसंलाकर इनके धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस सभी को थाने ले आई

कोतवाली में लगा दोनो दलों का हुजूम(Betul News)

इस पूरेे मामले को लेकर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। जिसके बाद प्रार्थना सभा मे शामिल महिलाएं पुरुष भी बचाव की मुद्रा में कोतवाली में एकत्रित हो गए। भाजपा नेता भवानी गावंडे ने बताया कि पिछले 3,4 रविवार के दिन से यहां प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है जबकि एवंजिलिकल लूथरन चर्च की मध्य प्रदेश इकाई ने 14 जुलाई को सभी चर्चों के पास्टरों को सूचना के माध्यम से अवगत कराया कि चर्च छोडक़र किसी भी निजी मकान, स्कूल या अन्य जगहों पर इस तरह की प्रार्थना सभाएं आयोजित ना की जाएं। अगर ऐसा होता है तो इसकी सूचना तत्काल इकाई को दी जाए।(Betul News) लेकिन इसके बाद भी स्कूल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था जो संदिग्ध है। मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज किया जाए।(Betul News)

प्रार्थना की आड़ में दिया जा रहा था लालच(Betul News)

हिन्दू संगठन के नेता कृष्ण कांत गावंडे ने प्रार्थना की आड़ में सीधे सीधे धर्मपरिवर्तन कराये जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि सभा मे कई महिलाएं ऐसी मौजूद थी जो माथे पर बिंदी लगाए हुए थी। मांग में सिंदूर के साथ साथ गले मे मंगलसूत्र भी था। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि इन हिन्दू महिलाओं को प्रार्थना सभा मे शामिल होने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी। (Betul News)इसका जवाब ये है कि मीशनरी के एजेंट इस तरह की सभाएं कर हिन्दू समाज के गरीब और कमजोर वर्ग की मजबूरियों का फायदा उठाकर ही उनका धर्म परिवर्तन करवाते हैं। उन्हें घर, मकान, पैसे, रोजगार आदि का लालच दिया जाता है। और इस सभा मे भी यही सब किया जा रहा था। फिलहाल अब गेंद पुलिस के पाले में जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है यदि प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन कराये जाने के तथ्य सामने आते हैं तो दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।(Betul News)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button