बैतूल वार्ड परिक्रमा: सांसद के वार्ड में नहीं बनी सडक़े और नालियां, पार्षद के एक वर्ष के कार्यकाल से वार्डवासी नाखुश

Betul Ward Parikrama: Roads and drains not built in MP's ward, ward residents unhappy with councilor's one year tenure

Betul News: (बैतूल)। शहर के वार्ड क्रमांक 3 दुर्गा वार्ड में बैतूल हरसूद संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उईके निवास करते है। सांसद के निवास के बावजूद भी वार्डवासी मूृलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हंै। नगरपालिका चुनाव हुए एक साल बीत गया। इस एक साल के भीतर वार्ड में कोई काम-काज नहीं हो पाए है। पार्षद ने चुनाव के दौरान वार्ड में सडक़, बिजली, पानी की मूलभूत सुविधाएं देने का वायदा किया था। पार्षद अपने वायदे पर खरा नहीं उतरे है। वार्ड में सडक़ों की हालत खस्ता हाल हो गई। आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता। पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं हुआ। पुरानी नालियां क्षतिग्रस्त हो गई अभी तक मरम्मत कार्य नहीं हुआ।

नालियों के अभाव में बारिश का पानी घरों में घूस जाता और जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। वार्ड के हालाता यह है कि सांसद के घर के सामने की सडक़ खस्तहाल हो गई है। सडक़ का निर्माण नहीं हो पाया। कई जगह बिजली की समस्या बनी है। स्ट्रीट लाइट बंद रहने से वार्ड में अंधेरा छाया रहता है। दुर्गा वार्ड के पार्षद संतोष भलावी के कार्यकाल से वार्डवासी संतुष्ट नहीं है। पार्षद ने चुनाव के समय किए गए वायदे पूरे नहीं किए है।

सडक़ और नालियों के लिए ट्रेंडर लगे है: भलावी

वार्ड के भाजपा पार्षद संतोष भलावी का कहना है कि एक साल के कार्यकाल में सडक़ का निर्माण किया गया है। एक साल में परिषद की दो बार बैठक हुई। वार्ड में सडक़ और नालियों के निर्माण को लेकर टेंडर लगे है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। वार्ड में पानी की टंकी के निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव पास होने के बाद टंकी का निर्माण करेगे। मंगल भवन के लिए भी जमीन चिन्हित की है। वार्ड में जहां भी सडक़े और नालियां नहीं बनी है वहां निर्माण कार्य किया जाएगा। वार्डवासियों को मूलभूत सुविधा देना पहली प्राथमिकता है।

एक वर्ष के भीतर वार्ड में कोई काम नहीं हुए: गंगाबाई

नगरपालिका चुनाव के समय कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी गंगाबाई उईके ने कहा कि चुनाव को एक वर्ष हो गया है वार्ड में कोई कामकाज नहीं हो पाया। वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। वार्ड में नाली और सडक़ों की सबसे बड़ी समस्या है, जिसका समाधान नहीं हो पाया। वार्ड के कई लोग पट्टे के लिए परेशान हो रहे है वार्डवासियों को पट्टे नहीं मिल रहे हैं। वार्ड के पार्षद ने चुनाव के समय जो जनता से वायदे किए थे वे पूरे नहीं किए। कई जगह वार्ड स्ट्रीट लाईट बंद है समय पर सुधार कार्य नहीं किया जाता।

क्या कहते है वार्डवासी

वार्ड में बिजली की समस्या बनी हुई है, पोल के तार से पूरे घर में बिजली करंट फैल गया था। परिवार के लोग बाल-बाल बचे। ना तो पार्षद कोई समस्या सुनते और ना ही बिजली विभाग वाले। इसके अलावा वार्ड में सडक़ और नालियां नहीं बनने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक साल के भीतर पार्षद ने कोई संतोष जनक कार्य नहीं किया है।

भीमराव पाटनकर, वार्डवासी दुर्गावार्ड

सांसद का आवास नजदीक होने के बावजूद भी वार्ड में सडक़, नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। कई बार सांसद, पार्षद और नगरपालिका में सडक़ निर्माण के लिए शिकायत की लेकिन सडक़ नाली नहीं बन पाई। वार्डवासियों के आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पार्षद ने एक साल में कोई कामकाज नहीं किया।

बाबूराव करोले, वार्डवासी दुर्गावार्ड

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button