Betul Samachar : कांग्रेस के पदाधिकारी ने विधायक पर आरोप लगाकर आत्महत्या की दी चेतावनी, हड़कम्प मचने पर पुलिस ने पकड़ा तो आरोप से मुक़रा, नशे में होने की बात सामने आई

Betul Samachar: Congress official accused the MLA of suicide and warned, when the police caught him when there was a stir, he denied the allegation, the fact of being drunk came to the fore.

Betul Samachar : (बैतूल)। बीती रात कांग्रेस ओबीसी संगठन का जिला अध्यक्ष बताने वाले संतोष यादव नामक पदाधिकारी ने कांगे्रस के ही एक ग्रुप में बैतूल विधायक निलय डागा पर गाली गलौच के आरोप लगाकर आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। उन्होंने एक वीडियों ग्रुप में डालकर सनसनी मचा दी की यादव समाज इतना नहीं गिरा है कि उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई जाए इसलिए 4 बजे तक कोई कांग्रेस उससे मिलने नहीं आता है तो पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की बात कही। यह वीडियों वायरल होते ही पुलिस तक भी पहुंच गया। आनन फानन में कांग्रेस नेता को पुलिस ने बडोरा स्थित आवास से सीधे जिला अस्पताल लेकर आए। मुल्हाजे के बाद कांग्रेस नेता अपने बयान से भी मुकर गया।

संतोष यादव ओबीसी कांग्रेस संगठन का जिला अध्यक्ष बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बीती रात उसने कांग्रेस के एक ग्रुप में ढाई मिनट का वीडियों डालकर सनसनी फैला दी। पूरे ग्रुप में वायरल वीडियों के बाद हडक़ंप इसलिए मचा क्योंकि उसने ढाई मिनट के वीडियों में बैतूल विधायक पर गाली गलौच करने के आरोप लगाए। चार बजे तक घर पर बैठा हूं और यदि कोई मिलने नहीं आता है तो आत्महत्या कर लूंगा। वीडियों में देखा जा सकता है कि कांग्रेस पदाधिकारी शराब के नशे में दिखाई दे रहा है। ढाई मिनट के वीडियों में देखा जा रहा है कि उसने जिला कांगे्रस अध्यक्ष का नाम लेकर फोन नहीं उठाने की बात भी कही। इसके बाद कहा कि भले ही कांग्रेस सबकी प्रापर्टी हो लेकिन कोई उसे गाली देता है तो उसके और यादव समाज के सम्मान को ठेस लगी है।

Betul Samachar : कांग्रेस के पदाधिकारी ने विधायक पर आरोप लगाकर आत्महत्या दी चेतावनी, हड़कम्प मचने पर पुलिस ने पकड़ा तो आरोप से मुक़रा, नशे में होने की बात सामने आई

पुलिस अचानक हुई सक्रिय

कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा विधायक पर संगीन आरोप लगाकर आत्महत्या की चेतावनी देने के बाद गंज और बैतूलबजार पुलिस सक्रिय हुई। उसे बडोरा स्थित आवास से पकडक़र उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उसके बाद परिजनों को सांैप दिया गया है। अस्पताल में कांग्रेस पदाधिकारी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में और मानसिक रूप से परेशान होने के कारण यह बात कह दी थी। कांग्रेस पदाधिकारी अपना माल नहीं बिकने के कारण भी मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। अस्पताल में कांग्रेस के पदाधिकारी भी कांग्रेसी द्वारा विधायक पर आरोप लगाने के बाद पहुंच गए थे। हालांकि वायरल वीडियों में लगाए आरोप से वह अस्पताल में मुकर गया, लेकिन बीती रात से अब तक पूरे बैतूल के सोशल मीडिया में यह मामला जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

इनका कहना

संतोष यादव कांग्रस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट का पदाधिकारी है। मैं फिलहाल बाहर हूं, वह कुछ परेशान था इसलिए ऐसी बात कह दी। आकर उससे मुलाकात करूंगा और मदद के प्रयास भी।

निलय डागा विधायक बैतूल

कांग्रेस नेता शराब के नशे में था। बडोरा से उसके आवास से पकडक़र अस्पताल में उसका मेडिकल कराया है। अपने बयान में उसने मानसिक रूप से परेशान होकर शराब के नशे में पोस्ट डालने की बात कही है।

जुगल किशोर, उपनिरीक्षक बैतूलबाजार थाना।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button