Betul Congress News : पांसे और मैं सगे भाई, आप चिंता न करें, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने नागपुर जाते समय कार्यकर्ताओं से कहा

Betul Congress News: Panse and I are real brothers, don't worry, State Congress President Patwari told the workers while going to Nagpur.

Betul Congress News : (बैतूल)। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी मुलताई के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे को लेकर नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने काफी अपनापन दिखाया है। दरअसल गुरुवार को नए प्रदेश अध्यक्ष नागपुर में कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम मेें सड़क मार्ग से मुलताई होते जा रहे थे। इसी दौरान पांसे समर्थकों ने वीआईपी स्कूल के पास पटवारी का जोरदार स्वागत किया तो उन्होंने अभिभूत होकर कहा कि सुखदेव पांसे और वे सगे भाई है, चिंता मत करना। उनके मुंह से इस तरह की बातें सुनकर कार्यकर्ताओं में और जोश आ गया। सभी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के जिंदाबाद के नारे भी लगा दिए।

कांग्रेस की राजनीति में वैसे सभी को किसी न किसी बड़े नेता का वरदहस्त प्राप्त होता है। बड़े नेताओं से संबंध स्थापित कर राजनीति आम बात है। ऐसे में पिछले दिनों कांग्रेस की राजनीति में बड़ा परिवर्तन आ गया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पराजय मिलने के बाद कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। आदिवासी नेता उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इसके बाद प्रदेश में नई राजनीति के संकेत मिलने लगे हैं, लेकिन गुरुवार को बैतूल में इसका उल्टा नजारा देखने को मिला।

जीतू ने कह दी पांसे के लिए बड़ी बात

अमूनन पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खासमखास कहे जाते हैं। हालांकि जीतू पटवारी भी कमलनाथ को अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन जानकर बताते हैं कि पिछले कुछ समय से वरिष्ठ नेताओं में मतभेद चल रहे हैं। इसके बावजूद गुरुवार को जब प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के नागपुर में होने वाले सम्मेलन के लिए जा रहे थे तो मुलताई के वीआईपी स्कूल के पास सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। अपनी कार से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुखदेव पांसे और वे सगे भाई है, आप चिंता मत करना। आप मेरा व्यवहार जानते हैं, सबको साथ लेकर चलना मेरा पहला दायित्व है।

जीतू के इतना कहते ही कार्यकर्ताओं में और जोश आ गया और उनके जिंदाबाद के नारे लगने लगे। नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व विधायक पीआर बोड़खे, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि संजय यादव, शमीम खान, प्रहलाद परिहार, कमल सोनी, पुलकित मालवी, किशोर सिंह परिहार, सुमित शिवहरे, भीम सिंह चंदेल, राजेश गावंडे, राजा सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

युद्ध होता है, तब भी दूसरा चालू करना पड़ता है

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जब भी युद्ध होता है, एक के समाप्त होने के बाद दूसरा चालू करना पड़ता है, तभी विजय प्राप्त होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी करना है। हमारे पास कांग्रेस का घोषणा पत्र है, जब तक धान का मूल्य 3100 रुपए और लाड़ली बहनाओं को 3000 हजार रुपए नहीं दिए जाते हैं। हमें किसानों और बहनों के लिए लड़ाई लड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत सिक्के के दो पहलू है। हमको आगे लोकतंत्र बचाना है, इसके लिए सभी को जवाबदारी तय करना है।

गुटों में पहुंचे कांग्रेसियों ने किया स्वागत

नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वागत में कांग्रेस में फिर गुटबाजी देखने को मिली। धड़ों में पहुंचे कांगे्रेसियों ने उनका स्वागत किया। भारत भारती से सोनाघाटी के बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा और पूर्व विधायक निलय डागा के समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान हर्षवर्धन धोटे, मिथलेश राजपूत, रक्कू शर्मा, धीरू शर्मा, ब्रज पांडे आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में भारत भारती स्कूल के पास नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां हेमंत पगारिया, अनुराग मिश्रा समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। पटवारी अपने साथ हेमंत वागद्रे को कार में बैठाकर नागपुर ले गए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button