Video: बैतूल बाजार में घटिया निर्माण की खुली पोल, सीएमओ और ईई जांच के लिए पहुंचे स्टीमेट के अनुसार काम नहीं, कई जगह लोहे की छड़ भी नहीं मिली, पंचनामा के बाद होगी कार्रवाई
Video: Open pole of substandard construction in Betul market, CMO and EE arrived for investigation, according to Steemit, no work, even iron rods were not found in many places, action will be taken after Panchnama

Betul Bazar NP: (बैतूल)। समीपी नगर परिषद बैतूलबाजार में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान न रखने के मुद्दें पर भाजपा के ही पार्षद मुखर थे। उनके द्वारा अपनी ही परिषद के कार्यों पर पिछले दिनों जिला शहरी परियोजना अधिकारी से शिकायत की थी, वार्ड के लोग भी घटिया निर्माण से परेशान हो चुके थे। शिकायतों के बाद हाल ही में परियोजना अधिकारी अक्षत बुंदेला, ईई महेशचंद्र अग्रवाल ने बैतूल बाजार में हो रहे घटिया निर्माण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। भौतिक सत्यापन में टीम को स्टीमेट के अनुसार का न होने की शिकायत मिली है। अब ठेकेदार को नोटिस थमाया जा सकता है।
बैतूलबाजार नगर परिषद में पार्षदों की नाराजगी परिषद के गठन के बाद से दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार परिषद में भाजपा की अध्यक्ष है, लेकिन उनके पति द्वारा सीधे हस्तक्षेप किए जाने से भाजपा के ही पार्षद नगर परिषद में होने वाले कई कार्यक्रमों का बहिष्कार कर चुके हैं। पार्षदों की नाराजगी के कारण अक्सर भाजपा के जिला संगठन को हस्तक्षेप कर मामला सुलझाना पड़ा है, लेकिन अब तक स्थिति जैसी की वैसी ही है। पार्षदों द्वारा वार्ड में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
भाजपा की परिषद होने के कारण पार्षद सीधे तौर पर तो अपना नाम उजागर नहीं होने दे रहे हैं, लेकिन गुपचुप तरीके से जिला संगठन और जिला शहरी विकास अधिकारी को शिकायत कर चुके हैं। वार्डवासियों ने भी खोला मोर्चा वार्ड के पार्षदों के अलावा वार्ड के जागरूक नागरिकों ने भी बैतूलबाजार नगर परिषद में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर निगरानी की जा रही है। इसका उदाहरण शिवाजी वार्ड में देखने को मिल रहा है। यहां पर एक ठेकेदार द्वारा नाली कंस्ट्रक्शन का काम किया जा रहा है। इस काम को लेकर वार्ड के नागरिक कई बार सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में भी शिकायत कर चुके हैं। उनका आरोप था कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता विहिन नाली का निर्माण किया गया है।
वीडियो यहां देेखें:
हैंडओवर होने के पहले ही नाली जगह-जगह से टूट चुकी है। नाली टूटने से हादसे भी हो रहे हैं। इसके बिल भी चुपचाप साठगाठ कर निकालने के आरोप लगाए गए। इस मामले में वार्ड के लोगों की शिकायत जनसुनवाई में पहुंची थी। वहां से जिला शहरी विकास परियोजना अधिकारी को जांच के लिए कहा था। जांच में लेटलतीफी पर भी शिवाजी वार्ड के लोगों ने नाराजगी जताई थी। बाक्स.. जांच टीम पहुंची तो मिली कई खामियां शिवाजी वार्ड में दो दिन पहले जिला शहरी विकास परियोजना अधिकारी अक्षत बुंदेला, ईई महेशचंद्र अग्रवाल मामले की जांच करने के लिए पहुंचे थे। जांच टीम ने यहां पर नाली निर्माण में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने की बात कबूली है। अभी रिपोर्ट नहीं बनी है।

जांच टीम ने लोगों की शिकायत पर पाया कि यहां कई जगह लोहे की छड़ भी नहीं लगाई गई। नाली निर्माण के लिए फर्शी-पत्थर का उपयोग कर दिया गया, इससे गुणवत्ता युक्त काम नहीं हो पाया। टीम ने पंचनामा बनाकर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। इस दौरान बैतूलबाजार नगर परिषद के सीएमओ विजय कुमार तिवारी, सब इंजीनियर पंकज धुर्वे समेत पूर्व पार्षद और वार्ड के लोग भी मौजूद रहे।
इनका कहना….
शिकायत के बाद हम जांच के लिए बैतूलबाजार गए थे। यहां के शिवाजी वार्ड में नाली निर्माण में लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट कलेक्टर साहब को सौंपी जाएगी।
अक्षत बुंदेला, जिला शहरी विकास परियोजना अधिकारी बैतूल।




