Amla Assembly Election : आमला में पुरानी जीत का इतिहास दोहराएगी भाजपा

Amla Assembly Elections: BJP will repeat the history of old victory in Amla

सांझवीर के एग्जिट पोल में कांग्रेस काफी पिछड़ी, लाड़ली भी बढ़ाएगा भाजपा का वोट बैंक

Amla Assembly Election (बैतूल)। आमला-सारणी सुरक्षित सीट पर इस बार भाजपा की चौकड़ी लगते दिखाई दे रही है। लगातार दूसरी बार मैदान में उतरे डॉ. योगेश पंडाग्रे अपनी पिछली जीत के आंकड़े को सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल में पार करते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के मनोज मालवे को दूसरी बार यहां से पार्टी ने प्रत्याशी ने बनाया है, लेकिन वे अपनी छाप छोडऩे में कामयाब नहीं हो पाए।

हालांकि कांग्रेस ने क्षेत्र में जबरदस्त मेहनत की है, लेकिन लाड़ली बहना और कुछ अन्य फैक्टर ने भाजपा का पड़ला भारी करा दिया है। सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल पर नजर दौड़ाएं तो आमला-सारणी में इस बार भाजपा पिछली बार की जीत के आंकड़े को पार करते हुए दिखाई दे रही है। आमला में कुल 2 लाख 7 हजार 38 मतदाताओं में से 1 लाख 53 हजार मतदाताओं ने मतदान किया है। यहां वोटों के फैक्टर को देखे तो विजयी उम्मीदवार योगेश पंडाग्रे को लगभग 88 से 91 हजार से वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 68 से 70 हजार वोट मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

आमला-सारणी भाजपा के लिए अभेद गढ़ बनते जा रहा है। इस गढ़ को भेदने के लिए कांग्रेस ने तमाम प्रयास कर लिए, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस बार महिला डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे पर दांव लगाने के पहले ही पार्टी ने गत चुनाव में पराजित हुए मनोज मालवे को दूसरी बार टिकट दे दी। आखरी समय में टिकट देकर पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा, लेकिन तमाम कवायदों के बावजूद कांग्रेस यहां अधिकांश क्षेत्रों में मैदान में नहीं दिखार्ई दे रही है। पहले खबर मिल रही थी कि कांग्रेस भी भाजपा को पूरे क्षेत्र में तगड़ी टक्कर दे रही है, लेकिन मतदान की अंतिम तिथि आते तक कांग्रेस काफी पिछड़ गई।

सभी जगह चले अलग-अलग फैक्टर (Amla Assembly Election)

आमला-सारणी विधानसभा दो क्षेत्रों में बटा हुआ है। सारणी के आसपास आदिवासी बेल्ट का दायरा काफी बड़ा है तो आमला ग्रामीण क्षेत्र में कुछ आदिवासी क्षेत्रों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य समाज के लोग निवास करते हैं। हमार एग्जिट पोल में तथ्य सामने आए हैं कि दोनोंं ही जगह वोट देने का दायरा अलग-अलग हो सकता है। आमला नगर-ग्रामीण बोरदेही, खेड़लीबाजार, मोरखा, सारणी नगर, बगडोना, सारणी ग्रामीण में भाजपा-कांग्रेस को बढ़त मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आदिवासी अंचलों में कांग्रेस को लाभ मिलता दिखाई दे रहा है तो गैर आदिवासी क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना परवान चढक़र भाजपा प्रत्याशी को फायदा पहुंचाते दिखाई दे रही है।

आमला में ऐसी स्थिति

आमला शहर और ग्रामीण अंचलों में सांझवीर टाईम्स की टीम को अलग-अलग नजारे देखने को मिले हंै। यदि आमला नगर की बात करें तो शहर मेंं कांग्रेस थोड़े फायदें में दिखाई दे रही है। यह अंतर घट-बढ़ सकता है। स्थानीय होने के कारण मनोज मालवे को सहानुभूति का फायदा मिल सकता है, लेकिन यहां से उतनी अधिक लीड कांग्रेस को मिलते दिखाई नहीं दे रही है।

आमला ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो फोरलेन पर नएगांव से झीटापाटी, बोथिया, बाह्मणवाड़ा, ससुंद्रा से लेकर पंखा के आगे बोडख़ी तक भाजपा बढ़त ले सकती है। खेड़लीबाजार और मोरखा के आसपास के ग्रामीण अंचलों में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिलने की संभावना है। आमला से बेलोंड के आसपास के गांवों में भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। आमला से जंबाड़ा, सोनतलाई मार्ग तक भी भाजपा आगे हैं। आमला से बोरदेही मार्ग के आसपास के गांवों में मुकाबला कड़ा है, लेकिन यहां पर भी भाजपा के कुछ आगे रहने की संभावना है। बोरीखुर्द, छिपन्या क्षेत्र में भी भाजपा बढ़त लेगी।

सारणी शहर में भाजपा मजबूत, ग्रामीण में कांग्रेस

सांझवीर के एग्जिट पोल के अनुसार सारणी के कुल 36 वार्डों में भाजपा को अच्छी बढ़त मिलने के आसार है। नगरपालिका के सारणी के अंतर्गत 15 वार्डों में भाजपा लगभग 2500 वोटों की बढ़त ले सकती है। यदि शोभापुर और पाथाखेड़ा के 18 वार्डों की बात करें तो यहां से बढ़त 4 हजार से अधिक की मिलने की संभावना है। बगडोना क्षेत्र में भी बढ़त एक हजार से अधिक वोटों की मिल सकती है, लेकिन सारणी के ग्रामीण अंचलों में कांग्रेस का दबदबा दिखाई दे रहा है। छतरपुर से गवाड़ी, शोभापुर, सलैया, चोरडोंगरी, बिसलदेही और आसपास के गांवों के अलावा आमला-सारणी मार्ग के गांवों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। इसी तरह जांगड़ा, केरिया, बाकुड़ और आसपास के दो दर्जन गांवों में भी कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button