BSNL 4G Service: जिले में 4-जी सेवा के लिए बीएसएनएल की 34 साईट तैयार

BSNL 4G Service : 34 sites of BSNL ready for 4G service in the district.

अनुमति मिलने पर शुरू हो जाएगी सेवा, निजी कंपनियों को मिलेगी टक्कर

BSNL 4G Service : (बैतूल)। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल जल्द ही 4-जी सेवा रूलाउट करेगी। 4-जी सेवा के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद 4-जी सेवाओं को प्रारंभ कर दिया जाएगा। बीएसएनएल भी अब निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि बीएसएनएल का 4-जी निजी कंपनियों की अपेक्षा अधिक तेज गति से चलेगा। बीएसएनएल द्वारा स्वदेशी नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। लंबे समय से 4-जी सेवा का इंतजार कर रहे बीएसएनएल उपभोताओं के लिए खुशीखबरी यह है कि बीएसएनएल अब 4-जी सेवाओं के लिए तैयार है।

जानकारी के अनुसार बीएसएनएल ने बैतूल जिले में 34 टॉवर 4-जी सेवा के लिए तैयार कर दिए है। इन सभी टॉवरों में 4-जी के स्वदेशी हार्डवेयर लगाकर कम्पलीट कर दिए है। जिले में 122 मोबाईल टॉवरों पर 4-जी सेवा करने की कवायद चल रही है। सबकुछ ठीक रहा तो मई माह में बैतूल जिले के कई हिस्सों में बीएसएनएल की 4-जी सेवा प्रारंभ हो जाएगी। जानकारी के अनुसार 34 टॉवर पूरी तरह से तैयार है। सरकार की ओर से अनुमति मिलने पर इन टॉवरों में 4-जी सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी। मोबाईल उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की 4-जी सेवा 700 मेगाहर्टज बैण्ड पर उपलब्ध होगी।

4-जी सेवा से बीएसएनएल के बढ़ेंगे उपभोक्ता

4-जी सेवा के शुरू हो जाने से बीएसएनएल कंपनी के फिर से लौटने की संभावना है। अभी तक बीएसएनएल ने 4-जी की सेवा की शुरूआत नहीं की, जिसके कारण उपभोक्ताओं की संख्या लगातार कम होते चली गई, लेकिन अब फिर से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। आज भी कई लोगों के पास बीएसएनएल सिम है, लेकिन 4-जी सेवा नहीं होने के कारण रिचार्ज नहीं कर पाते है। कई ग्रामीण अंचलों में नेवटर्क नहीं है।

अब बीएसएनल उन गांवों में भी अपने टॉवर लगाने का काम कर रहा है, जहां किसी भी मोबाईल कंपनी का नेटवर्क नहीं है। 4-जी सेवा के प्रारंभ होने के बाद निजी कंपनी जियो, एयरटेल, आयडिया को कड़ी टक्कर मिलेगी। निजी कंपनियों ने भले ही 5-जी सेवा की शुरूआत कर दी, लेकिन अभी भी जिले के कोने-कोने में 5-जी नेटवर्क नहीं पहुंचा है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि बीएसएनएल भी 2025 की शुरूआत में 5-जी सेवा शुरू कर सकती है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button