Betul Samachar: सातनकर को बचाने उल्टा पड़ा सिविल सर्जन का दाव

पहले कलेक्टर को मैसेज पर, बाद में पीआरओ को भेजी गलत जानकारी, सीएमएचओ की जांच में खुलेगी पोल

Betul Samachar: बैतूल। जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे की नाक के नीचे लिपिक कमलेश सातनकर द्वारा की जा रही लापरवाही और अनियमित्ता को लेकर परत- दर- परत नए खुलासे हो रहे हैं। अपने चहेते और स्वजातीय लिपिक को बचाने के लिए अवकाश पर होने के बावजूद सिविल सर्जन ने प्रभारी सिविल सर्जन डॉ रानू वर्मा को मोर्चे पर लगा दिया है।

इसके बावजूद उनका यह दाव उल्टा पड़ते दिखाई दे रहा है। पहले सिविल सर्जन जिले के ईमानदार कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे को गलत जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया। इसके बाद सांझवीर टाईम्स में अगले अंक में लिपिक कमलेश सातनकर को सौंपे गए दूसरे दायित्व का समाचार प्रकाशित किया तो हरकत में आए अस्पताल प्रबंधन ने अवकाश पर चल रहे सिविल सर्जन डॉ घोरे के निर्देश पर एक प्रेसनोट पीआरओ दफ्तर भेजकर मनगढ़त जानकारी देकर गुमराह करने का तथाकथित प्रयास कर विवादित और पिछले 15 वर्षों से एक ही जगह पदस्थ लिपिक कमलेश सातनकर को बचाने के लिए फील्डिंग की जा रही है।

इधर कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा को मामले की जांच सौंप दी है। डॉ शर्मा ने सांझवीर टाईम्स को बताया कि वे चार दिनों में इस मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपेंगे।

ेेेेेेेेेेेेेे सूत्र बताते हैं कि जिस तरह जिला अस्पताल और सीएमएचओ आफिस में लिपिक कमलेश सातनकर का दबदबा है, यह बात किसी से नहीं छिपी है। वे पिछले 15 वर्षों से जिला मुख्यालय से दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं हुए हैं। इसी बात से उनके दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उनके साथ के ही कई कर्मचारी जिले के दूसरे स्थानों पर नियम के अनुसार 3 वर्षों के बाद स्थानांतरित कर दिए गए, लेकिन सातनकर केवल जिला अस्पताल और सीएमएचओ आफिस के अलावा कहीं पर पदस्थ नहीं किए गए। यदि सीएमएचओ जांच करें तो यहीं पर सबसे बड़ी चूक सामने आ जाएगी।

सांझवीर टाईम्स द्वारा पिछले दो अंकों में लिपिक सातनकर को स्थाई स्टूवर्ड होने के बावजूद यह जिम्मेदारी सौंपे जाने और द्वितीय श्रेणी अधिकारी के महत्वपूर्ण पद अस्पताल प्रबंधक का जिम्मा दिए जाने को लेकर समाचार प्रकाशित किए गए। यह समाचार प्रकाशित होते ही जिले के संवेदनलशील और ईमानदार कलेक्टर डॉ सोनवणे ने तत्काल अवकाश पर चल रहे सिविल सर्जन डॉ घोरे से जवाब मांगा।

उन्होंने कलेक्टर को जवाब देते हुए जिन बातों की जानकारी दी है, वह अब पूरी तरह गलत बताई जा रही है। कलेक्टर को उन्होंने स्टूवर्ड की पोस्ट को डाइंग डिक्लेयर बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है और बताया कि अस्पताल में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों से यूडीसी के समकक्ष कार्य किया जा रहा है।

जबकि आउटसोर्स कर्मचारी अस्थाई है। स्थाई स्टूवर्ड दीपक भार्गव को लेकर शासन से मार्गदर्शन और निर्देश मांगने का दावा किया है, लेकिन डेढ़ वर्ष में इस संबंध में कितनी बार पत्राचार किया और कौन से निर्देश मिले हैं? इसका खुलासा नहीं कर पाए। यदि सिविल सर्जन अपने चहेते कर्मचारी को बचाने के लिए कलेक्टर को भी गुमराह करने में कोई कसर पूरी नहीं छोड़ रहे हैं।

एक और दावा झूठा पड़ा

सूत्रों के मुताबिक अवकाश पर होने के बावजूद डॉ घोरे ने प्रभारी सिविल सर्जन डॉ रानू वर्मा को भी मोहरा बना दिया। उनके हस्ताक्षर से बुधवार पीआरओ आफिस एक प्रेसनोट जारी करवाया। इसमें सांझवीर टाईम्स की खबर का हवाला दिया गया। इसमें बताया गया कि स्टूवर्ड दीपक भार्गव वर्ष जून 2025 में इटारसी से जिला अस्पताल में पदस्थ हुए हैं। पूर्व में पदस्थापना के दौरान संतोषप्रद कार्य नहीं होने पर कलेक्टर ने निलंबित किया था।

इसके बाद पुन: इनकी पदस्थापना राज्य शासन ने बैतूल की है। इस पत्र में यह नहीं बताया गया कि वर्तमान पदस्थापना के दौरान भार्गव पर कोई आरोप नहीं लगे हैं। इसके बावजूद उन्हें स्टूवर्ड की जिम्मेदारी देने के बजाए, चहेते लिपिक सातनकर से काम लिया जा रहा है। जानकार सूत्र बताते हैं कि पूर्व के मामले में दोषी पाए जाने पर वर्तमान पदस्थापना से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन सातनकर को जिम्मेदारी देने के लिए इस तरह की बातें कहीं गई है।

इसी प्रेसनोट में साफ -सफाई और अस्पताल संचालन की निविदा का भी उल्लेख किया गया है। सबसे चौकाने वाली जानकारी प्रेसनोट में बताई गई है कि अस्पताल में पदस्थ पूर्व प्रबंधक शिवेंद्र अंबुलकर के निलंबित होने के बाद आरएमओ डॉ रानू वर्मा अपने दायित्वों के साथ प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

जबकि प्रभारी सिविल सर्जन होने के नाते डॉ रानू वर्मा ने ही प्रेसनोट पर हस्ताक्षर किए हैं और वे ही प्रेसनोट में बता रहे हैं कि प्रबंधक का जिम्मा खुद संभाल रहे हैं। इस बात से प्रेसनोट की वास्तविकता पर सवाल उठाएं जा रहे हैं।

सांझवीर का दावा: एक नहीं सातनकर के पास कई जिम्मा

सांझवीर टाईम्स में खबरें प्रकाशित होने के बाद पहली मर्तबा जिला चिकित्सालय में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि पिछले 15 वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ लिपिक सातनकर के रसूख के आगे सभी कर्मचारियों की बोलती बंद थी, लेकिन सांझवीर की खबर के बाद वास्तविकता सामने आ गई है।

सिविल सर्जन और अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि लिपिक सातनकर से प्रबंधक, स्टूवर्ड के काम नहीं लिए जा रहे हैें, लेकिन सांझवीर टाईम्स दावा कर रहा है कि दोनों पद की जिम्मेदारी सातनकर ही संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं उनके पास इन दायित्वों के अलावा लगभग एक दर्जन से अधिक जिम्मेदारी संभाली जा रही है। इन दायित्वों का फिलहाल उल्लेख नहीं किया जा रहा है, लेकिन सांझवीर के पास पुख्ता सबूत है, जो कलेक्टर और जांच अधिकारी सीएमएचओ को सौंपे जाएंगे। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

इनका कहना….

कलेक्टर साहब के निर्देश पर मुझे जांच का जिम्मा सौंपा गया है। 3-4 दिनों में जांच कर प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंप देंगे।

डॉ संजीव शर्मा, सीएमएचओ बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button