Betul Ki Khabar : आधी रात को विनोबा वार्ड में असामाजिक तत्वों की गदर

Betul Ki Khabar: Anti-social elements riot in Vinoba Ward at midnight

कोचिंग संचालक के आवास के सामने कार के कांच फोड़े, कैमरे में कैद हुई घटना

Betul Ki Khabar : बैतूल। शहर में असामाजिक तत्वों की हरकतों का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। इन असामाजिक तत्वों को पुलिस तक का ख़ौफ़ नहीं है। ताजा मामला है विनोबा वार्ड का है, जहां रात्रि 3.30 मिनट पर नशे में धुत्त तीन बाइक सवारों ने घर के सामने खड़ी कार पर पत्थर बरसाकर कांच फोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब सुबह कार मालिक ने अपनी कार के कांच फूटे देखे। जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो कैमरे में बाइक पर सवार तीन युवक चलती बाइक में कार पर पत्थर मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस गश्ती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बदमाश मस्त, पुलिस पस्त

इस घटना से एक बात साफ हैं कि बदमाशों को पुलिस का जरा भी ख़ौफ़ नहीं है। तुलसी केमेस्ट्री कोचिंग सेंटर सिविल लाइन के संचालक तुलसी मालवी ने बताया कि उनकी कार क्रमांक एमपी-48 सी-1989 विनोबा वार्ड स्थित घर के सामने ही खड़ी हुई थी। रात्रि घर के सामने से बाइक पर सवार तीन युवक गुजरे और सीधे निकल गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद वह वापस आए और चलती बाइक पर बीच में बैठे बदमाश ने कार की विंड स्क्रीन पर पत्थर मार दिया, इससे कांच चकनाचूर हो गया। सुबह जब वे कोचिंग जाने के लिए कार निकालने लगे तो कांच का का विंडो क्षतिग्रस्त देखा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो तीनों बदमाशों की हरकत कैमरे में कैद हो चुकी थी। मालवी ने बताया कि उन्हें लगभग 10 से 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की शिकायत सीसीटीवी फुटेज गंज थाने में दर्ज कराई है।

आधी रात शहर में हो रही आवारा गर्दी,गश्ती पर सवाल

इस घटना के बाद पुलिस गश्ती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर रात्रि तीन बजे बाइक पर सवार नशे में धुत्त तीनों बदमाश पुलिस की नजर से कैसे बच गए। यदि पुलिस का इन्हें जरा भी ख़ौफ़ होता तो मजाल है कि बदमाश ऐसी हरकतों को अंजाम दे देते। पुलिस का दायित्व केवल शहर के मुख्य मार्गों पर ही गश्त करना होता है। क्या शहर के अंदरूनी हिस्सों को बदमाशों के लिए छोड़ दिया गया है। अब पुलिस का यह दायित्व भी बनता है कि स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पता लगाएं कि आखिर यह तीनों बदमाश कौन हैं, कहां रहते हैं।

रात्रि तीन बजे आवारा गर्दी कैसे कर रहे थे, किसी निर्दोष का नुकसान करने का अधिकार इन्हें किसने दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों का पता लगाकर इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि दोबारा किसी आम नागरिक को नुकसान ना झेलना पड़े। ज्ञात हो कि विनोबा वार्ड में कुछ दिनों पहले ही तीन चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। विनोबा वार्ड में लगातार इस तरह की वारदातों से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button