Betul News: 25 लाख के कर्ज में सूखी फसल, किसान ने कीटनाशक खाया

चौथिया डैम से सिंचाई का पानी बंद होने का आरोप, पत्ता गोभी की फसल बर्बाद

Betul News: बैतूल। अल्प वर्षा, कर्ज का पहाड़, खेत में बर्बाद होती फसल और भविष्य की चिंता… आखिरकार आर्थिक संकट से जूझ रहे एक किसान की उम्मीदें इस कदर टूट गईं कि उसने कीटनाशक पीकर अपनी जान देने की कोशिश कर ली।

बैतूल जिले के मुलताई ब्लाक के ग्राम बिरुल बाजार निवासी किसान रमेश साहू ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना ने खेती-किसानी के सामने खड़े संकट को उजागर कर दिया है। अब किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसान के मुताबिक, उस पर करीब 25 लाख का कर्ज है। इसमें 10 लाख बैतूल की एयू बैंक से लिए गए कर्ज के हैं, जबकि करीब 15 लाख उसने सूदखोरों से उधार लिए थे। कर्ज चुकाने की उम्मीद में उसने ग्राम चौथिया में 11 एकड़ जमीन बटाई पर लेकर पत्ता गोभी की खेती की थी। इसके अलावा अपने निजी दो एकड़ खेत में भी फसल लगाई थी।

जिस फसल से कर्ज चुकाने की उम्मीद थी, वहीं बनी संकट की वजह

रमेश साहू को उम्मीद थी कि पत्ता गोभी की अच्छी पैदावार होगी तो फसल बेचकर कर्ज का कुछ हिस्सा चुका सकेगा, लेकिन किसान का आरोप है कि करीब एक महीने पहले चौथिया डैम से सिंचाई के लिए पानी मिलना बंद हो गया। इतना ही नहीं, मोटर का कनेक्शन भी काट दिया गया।

सिंचाई नहीं होने के कारण खेत मे लगी पत्ता गोभी की फसल खराब हो गई। फसल पर लगी लागत डूबने और कर्ज चुकाने की चिंता ने किसान को गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया। जिस खेती को उसने कर्ज से बाहर निकलने का सहारा बनाया था, उसी ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। इसी हताशा के बीच किसान ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि उपचार के बाद अब किसान की हालत खतरे से बाहर है।

सवालों के घेरे में सिंचाई व्यवस्था

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सिंचाई का पानी क्यों बंद किया गया? क्या पानी बंद करने से पहले किसानों की फसलों और उनकी आजीविका पर पड़ने वाले असर का आकलन किया गया था?

यदि सिंचाई के अभाव में फसल खराब हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी? फिलहाल किसान जिला अस्पताल में उपचाररत है। अब देखना होगा कि प्रशासन किसान की स्थिति और फसल नुकसान के मामले में क्या कदम उठाता है। साथ ही, सिंचाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की भूमिका और किसान को संभावित राहत के पहलुओं की जांच होती है या नहीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button