Betul ki Khabar: सीएम हेल्पलाइन निराकरण में बैतूल का फिर बजा डंका, प्रदेश में छठवीं बार प्रथम स्थान

98.34 अंक हासिल कर जिला बैतूल बना नंबर-1, आमला, चिचोली, भैंसदेही, मुलताई और घोड़ाडोंगरी ने भी हासिल किए पूरे अंक

Betul ki Khabar: बैतूल। जनसमस्याओं के निराकरण और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते बैतूल जिले ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। नगरीय निकायों के कार्यों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के आधार पर सितंबर 2026 की जिला-वार ग्रेडिंग में बैतूल ने 98.34 अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

खास बात यह है कि बैतूल नगर पालिका ने भी प्रदेश में छठवीं बार प्रथम ग्रेडिंग प्राप्त कर उपलब्धि का नया अध्याय जोड़ा है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में मिली इस सफलता को जिले की प्रभावी निगरानी, नियमित समीक्षा और समयबद्ध शिकायत निराकरण का परिणाम माना जा रहा है।

361 शिकायतों में से केवल छह निराकरण के लिए शेष

परियोजना अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने बताया कि नगरीय निकायों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों द्वारा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की गई और संबंधित कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर शिकायतों के निराकरण में तेजी लाई गई।

सितंबर माह की ग्रेडिंग के दौरान जिले को कुल 361 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें ग्रेडिंग माह एवं 50 दिवस से अधिक अवधि वाली श्रेणी में निराकरण के लिए केवल छह शिकायतें शेष रहीं। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ बंद प्रकरणों के मूल्यांकन में जिले को 58.34 अंक मिले, जबकि अन्य निर्धारित मानकों में पूरे अंक हासिल हुए। इस तरह बैतूल का कुल वेटेज स्कोर 98.34 रहा। प्रदेश की ग्रेडिंग में जबलपुर दूसरे और श्योपुर तीसरे स्थान पर रहे।

 पांच नगरीय निकायों ने हासिल किए 100 में 100 अंक

जिले के नगरीय निकायों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उपलब्ध क्षेत्रवार ग्रेडिंग के अनुसार, आमला, चिचोली, भैंसदेही, मुलताई और घोड़ाडोंगरी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं बैतूल नगर पालिका को 99.67, शाहपुर को 97.14 और सारनी को 95.38 अंक मिले।

 जनसमस्याओं के निराकरण पर रहेगा जोर

जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि पर नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है। साथ शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता, जवाबदेही और तत्परता बनाए रखने की अपेक्षा जताई है। प्रशासन का जोर शेष लंबित शिकायतों के निराकरण के साथ शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर भी रहेगा। बैतूल की यह उपलब्धि जिले में बेहतर प्रशासनिक समन्वय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button