Betul News : मोदी की सभा में जिले से 25 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

Betul News: 25 thousand workers from the district reached Modi's meeting.

भाजपा प्रत्याशी समेत पांंचों विधायक और मंडलों से भी कार्यकर्ताओं की टीम भी गई

Betul News : (बैतूल)। संसदीय क्षेत्र के हरदा जिले के अबागांव खुर्द में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुरूवार को होने वाली सभा के लिए बैतूल जिले से रिकार्ड 25 हजार कार्यकर्ता पहुंचे है। प्रधानमंत्री मोदी पूर्वान्ह 4.15 बजे यहां आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा को सफल बनाने के लिए जिले से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उईके, प्रदेश भाजपा के लोकसभा संयोजक हेमंत खण्डेलवाल के अलावा लोकसभा के भरत राजपूत और बड़े पदाधिकारी पहले से ही यहां पहुंच चुके है।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की सभा सागर के बाद बैतूल संसदीय क्षेत्र के हरदा के अबागांव खुर्द में होना तय हुआ है। इस सभा में लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया है और पीने के पानी के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए है, ताकि धूप में मोदी को सुनने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो। हर तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद लोकसभा प्रभारी और प्रदेश संयोजक हेमंत खण्डेलवाल के अलावा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल बारिकी से नजर रखे हुए है। पिछले दो दिनों से नेताओं ने यहां डेरा डालकर अधिकारियों से तालमेल स्थापित करने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

सैकड़ों वाहनों से कार्यकर्ता हरद पहुंचे (Betul News)

बताया जा रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में जिले के समस्त 16 मंडल के कार्यकर्ता सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ हरदा के अबागांवखुर्द पहुंचे है। पहले ही भाजपा ने प्रधानमंत्री की सभा के लिए विभिन्न बैठकों में कार्यकर्ताओं को हरदा जिले पहुंचने के लिए निर्देशित किया था। सभी मंडल अध्यक्षों को बड़ी संख्या में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को हरदा ले जाने के लिए कहा था। जानकारी के मुताबिक हर मंडल से एक हजार से अधिक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों से सुबह हरदा के लिए रवाना हुए। इसके लिए भाजपा ने पहले ही बड़ी संख्या में बस और चौपहिया वाहन बुक कर लिए थे। वैवाहिक सीजन में वाहनों की कमी देखते हुए दूसरे जिले से भी वाहन बुलाए जाने की खबर है।

इनका कहना…

जिले के सभी मंडलों से 25 हजार कार्यकर्ता अबागांव खुर्द पहुंचे है। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया था।

आदित्य शुक्ला, अध्यक्ष, भाजपा, बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button