Vijayadashami: विजयादशमी कल, रावण-कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का होगा दहन

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां पूरी
Vijayadashami: बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में मंगलवार को विजयादशमी पर रावण और कुंभकरणों के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरणों में है। मंगलवार शाम गंज स्थित रामलीला मैदान से भगवान राम-लक्ष्मण रथ पर सवार होकर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचेंगे।
श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा इस वर्ष 69 वां दशहरा पर्व पर पुतलों का दहन किया जाएगा। समिति का यह अनुकरणी प्रयास इस वर्ष भी जारी रहेगा। समिति के दीपक सलूजा ने बताया कि रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण भोपाल के कलाकारों ने किया है।
बताया जा रहा है कि भोपाल के कारिगरों पिछले कई वर्षों पुतले बनाने का काम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पहले पुतलों का दहन तीर मारकर किया जाता था, लेकिन इस बार डिजिटल तरीके से पुतलों का दहन किया जाएगा।
55 फीट के रावण और 50 फीट के कुंभकरण का पुतला
इस बार 55 फीट के रावण और 50 फीट के कुंभकरण का पुतला भोपाल के मंझे हुए कलाकारों ने मनाया है। एक सप्ताह पहले रावण-कुंभकर्ण का पुतला तैयार किया जा रहा है। दोनों पुतलों को सोमवार को समिति के सदस्यों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में खड़ा कर दिया है। पुतलों की देखरेख के लिए पूरी रात पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के सदस्य दीपक सलूजा ने बताया कि इस बार रावण-कुंभकर्ण के पुतलों को आकर्षक बनाया गया है। पुतला दहन के पहले रावण और कुंभकर्ण के मुंह से आकर्षक लाइटिंग के साथ खड़ा किया है। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी भी इस बार रंगारंग की जाएगी। इस वर्ष खास बात यह है कि डीजे साउंड नहीं लगाया गया है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाएगा। सामान्य साउंड व्यवस्थाएं की गई हैं।
दहन कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा के वरिष्ठ मंगल सिंह धुर्वे, जिपं उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और एसपी वीरेंद्र जैन सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




