Betul Accident News: वीडियो: दर्दनाक हादसा: गलत दिशा से रही बाइक ट्रक में घुसी, 2 लोगों की मौके पर मौत

Betul Accident News: Video: Tragic accident: Bike coming from wrong direction rammed into truck, 2 people died on the spot

हरदा-बैतूल फोरलेन पर दर्दनाक हादसा

Betul Accident News: चिचोली। हरदा-बैतूल नेशनल हाईवे फोरलेन पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चिचोली मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर चंडी जोड़ के पास शाम लगभग 4.25 बजे हुआ। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हुई हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार युवक गलत दिशा से फोरलेन पर आ रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ट्रक के अगले पहियों के नीचे आ गया, जबकि पीछे बैठी महिला टकराकर सड़क किनारे डिवाइडर के पास जा गिरी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। हादसे में मृतक युवक और महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button