खबर जरा हटकर : बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बुलाई आपात बैठक, मथुरा से आएगी विशेषज्ञ टीम

हर बंदर पकड़ने के लिए 350 रुपए शुल्क किया तय

खबर जरा हटकर : रानीपुर। गांव में लंबे समय से बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को ग्राम पंचायत भवन में आपात बैठक आयोजित कर समस्या के स्थायी समाधान पर मंथन किया। बंदरों के झुंड के कारण ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बंदर घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ ही फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं। कई बार लोगों पर हमला करने और उन्हें दौड़ाने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

 समस्या लगातार बढ़ने के बाद ग्रामीण पंचायत भवन में एकत्र हुए और बंदरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़ने के लिए विशेषज्ञ टीम बुलाने पर सहमति जताई। इसके बाद मथुरा से बंदर पकड़ने वाली विशेषज्ञ टीम को बुलाने का निर्णय लिया गया। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर अभियान की कार्ययोजना की जानकारी दी।

विशेषज्ञ टीम के अनुसार बंदर पकड़ने के लिए 350 रुपए प्रति बंदर शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा टीम के सदस्यों के रहने और खान-पान का खर्च भी पंचायत को वहन करना होगा। टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों की संख्या और उनकी गतिविधियों का आकलन करने के बाद अभियान चलाया जाएगा। पंचायत स्तर पर जल्द ही अभियान की तारीख तय की जाएगी।

ग्रामीणों से पैसा लेने का प्रस्ताव हुआ खारिज

बैठक में शुरुआत में अभियान का खर्च जुटाने के लिए गांव के प्रत्येक परिवार से 200-200 रुपए की राशि लेने का प्रस्ताव रखा गया था। इस पर चर्चा के बाद सरपंच इंद्रा पुरन लाल धुर्वे ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि बंदरों की समस्या से परेशान ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि बंदरों को पकड़ने के अभियान का पूरा खर्च ग्राम पंचायत स्वयं वहन करेगी। सरपंच के इस निर्णय का बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से बंदरों के आतंक के कारण घरों और खेतों में नुकसान हो रहा है। पंचायत के इस प्रयास से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

 उपसरपंच सहित ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक में उपसरपंच धीरेंद्र ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें बंसीलाल साहू, दिलीप साहू, प्रफुल्ल राठौर, राजकुमार राठौर, रामकिशोर राठौर, सदन मालवीय, विनय राठौर, उमेश मालवीय, गणेश मालवीय और नवीन मालवीय समेत अन्य नागरिक शामिल रहे। ग्रामीणों ने पंचायत के निर्णय का समर्थन करते हुए जल्द अभियान शुरू कराने की मांग की। पंचायत द्वारा मथुरा की विशेषज्ञ टीम से समन्वय कर बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की बात कही गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button