Kushti Pratiyogita: कुश्ती प्रतियोगिता में नामी पहलवानों ने दिखाया दाव-पेंच

कई जिलों से पहुंचे पहलवान
Kushti Pratiyogita: बैतूल। लंबे समय बाद जय हनुमान व्यायाम शाला एवं दंगल आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य दंगल प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई। गंज शनिवार मंदिर के पास आयोजित प्रतियोगिता में बैतूल के अलावा अमरावती, अचलपुर, परतवाड़ा, भोपाल, नागपुर, होशंगाबाद, सिवनी मालवा समेत अन्य जिलों के पहलवानों ने दाव पेंच दिखाए। प्रतियोगिता में 45 से लेकर 85 किलो ग्राम तक अलग- अलग वर्गों में नामी पहलवानों के दाव से सैकड़ों की संख्या में जमकर तालियां बजाई।

आयोजन समिति के गौरव राठौर और विवेक मालवी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल दो लाख रुपए का ईनाम रखा गया था। प्रत्येक विजेताओं को राशि दी जा रही है। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, समाजसेवी रंजीत शिवहरे, डॉ श्याम सोनी भी मौजूद रहे। आयोजन समिति के सुनील सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता शाम तक जारी रहेगी। इसमें विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।




