Betul News: गंदे पानी में डूबी मेन पाइप लाइन बचाने नपा सक्रिय, ड्रेनेज की कराई सफाई

 खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया नगरपालिका अमला, तकनीकी टीम तलाशेगी स्थायी समाधान

Betul News: बैतूल। कोठीबाजार क्षेत्र में निस्तारी के गंदे पानी और कचरे के बीच से गुजर रही मेन पाइप लाइन को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। आम नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से जुड़े मामले को नगरपालिका ने गंभीरता से लिया। सांझवीर टाईम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद नगरपालिका का अमला मौके पर पहुंचा और पाइप लाइन के आसपास जमा गंदे पानी व कचरे की समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज की सफाई कराई।

दरअसल कोठीबाजार क्षेत्र में निस्तारी के पानी की निकासी के लिए बनी ड्रेनेज व्यवस्था में लंबे समय से गंदा पानी और कचरा जमा था। इसी के बीच से मेन पाइप लाइन गुजर रही थी। गंदे पानी की लगातार मौजूदगी से पाइप लाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ था।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद सीएमओ नवनीत पांडेय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अमले को ड्रेनेज की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर सफाई कार्य कराया गया। ड्रेनेज में जमा गंदगी और पानी को हटाने से फिलहाल पाइप लाइन के आसपास की स्थिति में सुधार हुआ है और स्थानीय लोगों को राहत मिली है।

 तकनीकी टीम तलाशेगी स्थाई समाधान

सीएमओ नवनीत पांडेय ने बताया कि फिलहाल ड्रेनेज की सफाई करा दी गई है। इसके साथ ही तकनीकी टीम को मौके का निरीक्षण कर मेन पाइप लाइन को ड्रेनेज के गंदे पानी से सुरक्षित रखने के लिए स्थायी समाधान तलाशने के निर्देश दिए हैं।

तकनीकी टीम पाइप लाइन की स्थिति और ड्रेनेज व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव देगी। इसके आधार पर आगे स्थाई व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए केवल सफाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी स्तर पर भी उचित इंतजाम जरूरी हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button