Today Betul News: वीडियो: गन्ने का छीपा भरकर जा रहा ट्रक बिजली के तार से टकराया, पल भर में जलकर खाक, चालक और क्लीनर ने कूद कर बचाई जान
Today Betul News: Video: A truck carrying a load of sugarcane collided with an electric wire, burnt to ashes within a moment, the driver and the cleaner jumped and saved their lives.

▪️दुर्गाप्रसाद जौंजारे
Today Betul News: (आमला)। बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के खेड़लीबाजार मार्ग पर एक ट्रक के बिजली की तार से टकराने के बाद आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आगजनी में पीड़ित को 22 लाख का नुकसान पहुंचा है। ट्रक के चालक और हेल्पर ने खुद कर जंन बचा ली।
यहां देखें वीडियो…
बोरदेही टीआई सरविन्द धुर्वे ने बताया कि थाना क्षेत्र के खेड़लीबाजार मार्ग पर एक ट्रक बोरदेही से छतरपुर जा रहा था। ट्रक में गैस सिलेंडर, बाइक और गंन्ने का छीपा भरा हुआ था। इसी दौरान ट्रक में झूलता बिजली का तार टकरा गया। इससे चलते ट्रक में आग लग गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद ट्रक के टायर में ब्लास्ट हो गया और बाइक सहित खाली सिलेंडर जलकर खाक हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी व फायर बिग्रेड मौक़े पर पहुंची गई थीं। ट्रक क्रमांक यूपी- 80एफटी- 9322 जलकर खाक हुआ है। यह ट्रक रहीस मोहताज खान, वार्ड क्रमांक 12 बस स्टेण्ड छतरपुर का है। उन्होंने आगजनी का मामला दर्ज करवाया है। आगजनी में लगभग 22 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज घटना की जांच कर रही है।






