Betul Samachar: स्ट्रक्चर खड़ा किया, ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने में कोताही; पेट्रोल पंप चौराहे पर बीच सड़क खतरा बने पोल

Betul Samachar: बैतूल। शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर सड़क के बीचोंबीच खड़ा ट्रांसफार्मर लंबे समय से यातायात के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नगर पालिका द्वारा ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए नया स्ट्रक्चर तो तैयार कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद ट्रांसफार्मर को शिफ्ट नहीं किए जाने से व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। व्यस्त चौराहे पर बीच सड़क खड़ा यह ट्रांसफार्मर हादसे को न्योता देता नजर आ रहा है।

पेट्रोल पंप चौराहा शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। लगभग 200 से अधिक यात्री बसों के साथ हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बीच स्थित ट्रांसफार्मर के कारण वाहन चालकों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती और कई बार यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनती है। खासकर यात्री बसों और भारी वाहनों के गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

स्ट्रक्चर तैयार, फिर भी नहीं हटाया ट्रांसफार्मर

जानकारी के अनुसार नगर पालिका की ओर से ट्रांसफार्मर को सड़क के बीच से हटाकर निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए नया स्ट्रक्चर तैयार कर दिया गया है। इसके बावजूद विद्युत कंपनी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर अभी पुराने स्थान पर ही खड़ा है।

वहीं सड़क के बीच पुराने पोल भी यातायात व्यवस्था में बाधा बने हुए हैं। ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने के बाद न केवल सड़क का हिस्सा बाधामुक्त होगा, बल्कि सड़क की चौड़ाई भी बढ़ जाएगी। इससे वाहनों को निकलने के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी और चौराहे पर यातायात भी अधिक सुगम हो सकेगा।

परमिट मिलते ही तत्काल होगी शिफ्टिंग

नगर पालिका के विद्युत शाखा प्रभारी अमित सक्सेना का कहना है कि ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए स्ट्रक्चर पूरी तरह तैयार है। बिजली कंपनी से परमिट प्राप्त होते ही ट्रांसफार्मर को तत्काल शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पुराने पोल भी निकाल दिए जाएंगे। अब देखना होगा कि परमिट की प्रक्रिया कब पूरी होती है और कब तक चौराहे को इस बाधा से मुक्ति मिल पाती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button