Betul News: राजस्व अधिकारियों को पीओएस मशीन दी, फिर भी वसूली की रफ्तार धीमी

ई-अंटेंडेस में भी लापरवाही, बहाने बना रहे सहायक अधिकारी

Betul News: बैतूल। जिला मुख्यालय की नगर पालिका में राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए 19 दिसम्बर से सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को पीओएस मशीन उपलब्ध करा दी गई है। करीब एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को मशीन के माध्यम से घर-घर जाकर वसूली का लक्ष्य पूरा करने का फरमान सीएमओ ने जारी किया, लेकिन राजस्व अधिकारी इसे हलके में ले रहे है।

यहीं वजह है कि अभी भी वसूली की रफ्तार कछुआ चाल से चल रही है। कहने को तो सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डों में जाकर वसूली कर रहे है, लेकिन नपा की वित्तीय स्थिति नहीं सुधर पा रही है। बताया यह भी बताया जाता है कि ई-अटेंडेंस में लापरवाही के कारण सहायक राजस्व निरीक्षक बिलकूल ध्यान नहीं दे पा रहे है।

पिछले 6 माह से नगर पालिका की आर्थिक स्थिति बिलकुल ठीक नहीं है। इसके लिए तमाम कवायद के बावजूद कर्मचारियों को दूसरे माह के अंत में वेतन मिल पा रहा है। इन 6 माह में 2 माह राजस्व अमले को लोक अदालत के कारण फायदा मिल गया और वेतन की राहत आसान हो गई, लेकिन शेष माह में हालात किसी से नहीं छिपे है। भारी भरकम अमला होने के बावजूद नपा के लगभग 400 कर्मचारियों को वेतन के लिए परेशान होना पड़ रहा है, लेखा शाखा भी वसूली ना आने से वेतन के लिए हालात खड़े कर दे रही है। पूरा दारोमदार राजस्व शाखा पर रहने के बावजूद कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ रहे है।

पीओएस मशीन बनी शोपीस

वसूली की रफ्तार तेज करने के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर बैतूल नगर पालिका ने भी करीब ड़ेढ़ दर्जन मशीन खरीदी है। नपा का मानना था की पीओएस मशीन खरीदने से वसूली की रफ्तार में तेजी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं सका। नपा ने सभी सहायक निरीक्षकों को पीओएस मशीन देकर मौके पर ही मशीन से बकायदारों को पर्ची उपलब्ध कराने का अच्छा प्रयास भी किया है। सीएमओ ने सहायक राजस्व निरीक्षकों को उपलब्ध कराने के बाद घर-घर जाकर संपत्ति, जल शुल्क, दुकान, किराए सहित अन्य वसूली का कलेक्शन कर नकद या क्यूआर कोर्ड से भुगतान लेने के लिए कहा था, ताकि राजस्व वसूली में तेजी आए, लेकिन मशीन देने के बावजूद हालात नहीं सुधरे है।

बहानेबाजी से बिगड़ रहे हालात, स्थिति बेकाबू

नगर पालिका में राजस्व विभाग के पास भारी भरकम अमला होने के बावजूद वसूली की रफ्तार नहीं बढ़ रही है। हालात यह है कि जब भी सीएमओ या राजस्व निरीक्षक द्वारा अधीनस्थ सहायक राजस्व निरीक्षकों को रफ्तार बढ़ाने के लिए नोटिस या निर्देश दिए जाती है, वे बहाने बना से नहीं चूक रहे।

कभी ई-अटेंडेंस ना लगाकर वार्डों में घुमने का बहाना बनाया जाता है, लेकिन वसूली नाममात्र की आने से इस पर भी सवाल उठ रहे है। कई सहायक राजस्व निरीक्षक तो ऐसे है जो ई-अटेंडेंस को मजाक बना चुके है। कुछ दिनों पहले एक सहायक राजस्व निरीक्षक ने चोरी, ऊपर से सीना जोरी की तर्ज पर अपने ही दो वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगा दिए जबकि लोक अदालत के दिन यह सहायक निरीक्षक समय पर नपा नहीं पहुंचे थे। इसके लिए नपाध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई थी, बाद में उन्होंने आत्महत्या की भी चेतावनी दे डाली थी।

इनका कहना…

वसूली की रफ्तार बढ़ाने के लिए 19 दिसम्बर को सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को पीओएस मशीन दे दी है। सभी की निगरानी की जा रही है। यदि वसूली की रफ्तार तेज नहीं हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ई-अटेंडेंस पर लापरवाही पर नोटिस दिए जा रहे है।

सतीष मटसेनिया

सीएमओ नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button