Betul Samachar: आम नागरिकों की जेब पर कैंची चला रहे स्मार्ट मीटर

लोगों का विरोध आने लगा सामने, जबरदस्ती नहीं लगाए जा सकते मीटर
Betul Samachar: बैतूल। भारी भरकम बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं की जेब पर कैंची चलाये जाने के लिए बिजली कम्पनी स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए उपभोक्ताओं को बाध्य कर रही है। निजी ठेकेदारों के कर्मचारी जबरदस्ती लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगा रही है।
इसका परिणाम यह देखने को मिल रहा है कि पूर्व की बिलिंग की अपेक्षा स्मार्ट मीटर की बिलिंग दो से तीन गुना बढ़ चुकी है। ऐसे में उपभोक्ताओं का विरोध भी सामने आने लगा है। लोगों का कहना है कि, यदि इस तरह दादागिरी करते हुए लोगो से लूट पाट की जाएगी तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों को तत्काल इस पर संज्ञान लेने की जरूरत है। नागरिकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आम नागरिकों के घरों में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए गए तो आगामी चुनाव में जनता इसका मुहं तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
सोलर पैनल लगाने के बावजूद बढ़ी बिजली बिल की राशि
भले ही बिजली कम्पनी अपना स्वहित साधने और करोड़ों-अरबो की वसूली करने के लिए लोगो पर जबरन मीटर लाद रही हो लेकिन स्मार्ट मीटर किस तरह लूट पाट जा जरिया बनाया जा रहा है, इसके उदाहरण भी सामने आ रहे हैं।
बिजली उपभोक्ता राजेश सरेआम ने बताया कि पूर्व में उनके घर का बिजली का बिल 3 सौ से 4 सौ रुपए आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगाने के बाद 25 सौ से 27 सौ रुपयों का बिल दिया जा रहा है। आश्चर्य तो इस बात का है कि जिन घरों में सोलर पैनल लगे हुए हैं।
उन उपभोक्ताओं को भी दो से तीन गुना तक बिजली बिल दिए जा रहे हैं। इसके बाद लोगों में मौजूदा सरकार और बिजली कम्पनी के अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब आम नागरिक और सामाजिक संगठन सड़को पर उतर कर विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं।
चुपचाप लगा दिए मीटर, उपभोक्ता को हवा भी नहीं लगी
स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश सड़को और शोसल मीडिया पर भी दिखने लगा है। अशफाक खान नामक यूजर का कहना है कि, नाम स्मार्ट है, लेकिन काम बकवास और लूट पाट जैसा। नजर आ रहा है।
वहीं कांग्रेस नेता नब्बू इस्माइल खान ने बिजली कम्पनी के इस कृत्य को डबल लूट पाट करार देकर विरोध दर्ज कराया है। हद तो तब नजर आ रही है कि निजी कम्पनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं को बिना सूचना दिये चोरी चोरी मीटर लगाने से भी परहेज नहीं कर रहे।
गंज निवासी बिजली उपभोक्ता धीरज मिश्रा ने बताया कि उनके निवास पर कब स्मार्ट मीटर लगा दिया गया उन्हें औऱ उनके परिवार को पता ही नहीं चला। परिवार के लोगो से अनुमति तक नहीं ली जा सकी। यहां आम नागरिकों के अधिकार और हितों के लिए गलत है।
कुल मिलाकर यह समझना जरूरी है कि, स्मार्ट मीटर जबरन उपभोक्ताओं पर नहीं थोपे जा सकते। खुद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाकायदा संसद में यह वक्तव्य दिया है कि, पहले उपभोक्ता से अनुमति ली जाए यदि उपभोक्ता सहमत नहीं है तो स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




