Betul Samachar: रात्रि में एप्रोच रोड की कनेक्टिंग, सुबह खड़े होने लगे बिजली पोल

Betul News: Approach road connected at night, electricity poles started to be erected in the morning

कलेक्टर की फटकार का 6 घंटे बाद ही अधिकारियों पर दिखा असर

Betul Samachar: बैतूल। कोठीबाजार क्षेत्र में कोतवाली से लल्ली चौक तक सड़क पर लग रहे सब्जी बाजार औऱ वाहनों की पार्किंग को लेकर खुद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को सड़क पर आना पड़ा। सड़क का आधा अधूरा काम और आम जनता को हो रही परेशानी का समाधान जिम्मेदार नहीं कर पा रहे थे, लिहाजा कलेक्टर ने खुद तीन किमी पैदल चलकर जायजा लिया।

उन्होंने नपा, बिजली और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। कलेक्टर की फटकार का असर यह हुआ कि ठेकेदार ने रात में ही एप्रोच रोड पर सीमेंट कांक्रीट डाल कर रोड कनेक्टिंग का काम कर डाला। दूसरी ओर सुबह बिजली कंपनी ने भी इस सड़क पर पोल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। कलेक्टर ने सड़क के दोनों तरफ फिलिंग करने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं।

बताया जा रहा है कि थाना रोड पर बिजली पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का ठेका भोपाल के किसी ठेकेदार को मिला हुआ है। जानकारी मिली है कि ठेकेदार ने बैतूल में रहने वाले साले को पेटी पर $काम दे दिया, लेकिन पोल शिफ्टिंग का वर्क आर्डर देने के बाद पिछले चार सप्ताह में पोल खड़े करने के किए महज गड्ढे ही किए जा सके थे। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की नाराजगी का असर यह हुआ कि ठेकेदार मशीन लेकर पोल खड़े करने में जुट गया।

फटकार के बाद हरकत में आए अधिकारी

थाना चौक से लल्ली चौक तक व्हाइट टापिंग की सड़क बने पूरा महीना बीतने को आया, लेकिन लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने वार्डों से निकलने वाली एप्रोच रोड को जोड़ने पर कोई ध्यान नहीं दिया। सड़क के दोनों तरफ ऊंचाई बढ़ने से वाहन भी सड़क पर ही खड़े करने लगे थे। सप्ताह में दो दिन लगने वाला बाजार तक सड़क पर आ चुका था। इससे आम जन को सबसे ज्यादा दिक्कतों जा सामना करना पड़ रहा था। आए दिन जाम की समस्या से भी आम लोग जूझ रहे थे। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद अब व्यवस्था में सुधार आया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button