Betul Samachar: रजिस्ट्री कार्यालय में नकल पर बवाल!

अस्थाई कर्मचारी से पूछताछ के बाद रजिस्ट्रार की सख्त चेतावनी

Betul Samachar: बैतूल। जिला रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री की नकल उपलब्ध कराने के नाम पर कथित अनधिकृत वसूली के आरोपों के चर्चा में आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले के सामने आने पर जिला रजिस्ट्रार दिनेश कौशले ने संबंधित अस्थायी कर्मचारी नानू को तलब कर उससे विस्तृत पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के दौरान कर्मचारी ने किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली या गलत गतिविधि में शामिल होने से साफ इनकार किया।

बताया गया कि जिस महिला का इस मामले में उल्लेख किया जा रहा था, उसने भी आरोपों को गलत बताते हुए किसी तरह की शिकायत से इनकार कर दिया। इसके बाद तत्काल किसी ठोस कार्रवाई की स्थिति नहीं बनी, लेकिन रजिस्ट्रार ने कर्मचारी को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। रजिस्ट्रार दिनेश कौशले ने बताया कि कार्यालय की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा नियमों के विरुद्ध कार्य करने या अनधिकृत राशि लेने की शिकायत सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि रजिस्ट्री की नकल निकालने के दौरान सुविधा शुल्क या कथित ‘प्रसादी-चढ़ावेÓ की शिकायतें नई नहीं हैं।

हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि बिना ठोस साक्ष्य किसी पर कार्रवाई संभव नहीं है, लेकिन शिकायत मिलने पर हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भविष्य में यदि कोई शिकायत सामने आती है तो प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button