Betul Ki Khabar: 53 लाख के ड्रेनेज में खेल! जांच के नाम से कांप रहे नपा के इंजीनियर

क्या,अनुबंध की धज्जियां उड़ाकर ठेकेदार को बचाया जा रहा

Betul Ki Khabar: बैतूल। कोठीबाजार में 53 लाख की लागत से बनाए जा रहे ड्रेनेज निर्माण कार्य के 400 मीटर पूर्ण कार्य मे कथित अनियमितताओं का मामला अब नगर पालिका के अधिकारियों और इंजीनियरों के लिए गले की फांस बनता नजर आ रहा है। आरोप है कि अनुबंध की शर्तों और तकनीकी मापदंडों को खुलेआम ताक पर रखकर निर्माण कराया गया, लेकिन लगता है कि जिम्मेदार अधिकारी ठेकेदार पर कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले पर पर्दा डालने में जुटे हैं।

  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिंगरौली की सीएम इंफ्रा कंस्ट्रक्शन द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर ड्रेनेज की गहराई, चौड़ाई और निर्माण सामग्री अनुबंध के अनुरूप नहीं है। दर्जनों मकानों और दुकानों के सामने ऐसा निर्माण किया गया है, जो सीधे-सीधे तकनीकी मानकों की अनदेखी को दर्शाता है। इसके बावजूद नगर पालिका के इंजीनियर न तो ठेकेदार से जवाब मांग रहे हैं और न ही किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई कर रहे हैं।

जांच की बात आई तो तत्काल बनाया स्पेशल मटेरियल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की बात आई तो सामान्य निर्माण सामग्री के बजाय कथित तौर पर स्पेशल मटेरियल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। जिस समय स्पेशल मटेरियल बनाकर बॉक्स में भरा जा रहा था उस समय खुद इंजीनियर भी मौके पर मौजूद था। और इस घालमेल के गवाह अब भी गवाही देने को तैयार बैठे हैं। यदि यह आरोप सही है तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि गुणवत्ता जांच को प्रभावित करने की गंभीर कोशिश मानी जानी चाहिए।

यही कारण है कि अब स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग तेज होती जा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए तो करोड़ों के विकास कार्यों में हो रहे कथित खेल की परतें खुल सकती हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर नगर पालिका के अधिकारी ठेकेदार पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखा रहे हैं?

क्या यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही है या फिर किसी बड़े संरक्षण का मामला? अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिला प्रशासन और जिम्मेदार विभाग इस मामले में निष्पक्ष जांच कराते हैं या फिर 53 लाख का यह ड्रेनेज भी कागजों में गुणवत्तापूर्ण बताकर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button