Ganesh Chaturthi 2026: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खंडेलवाल ने माटी से निर्मित श्री गणेश प्रतिमा खरीदी

स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ganesh Chaturthi 2026: बैतूल। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल में स्थानीय कलाकारों द्वारा माटी से हस्तनिर्मित गणेश प्रतिमा खरीदी। इस दौरान उन्होंने डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान कर स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देकर कहा कि श्री गणेश जी सभी के जीवन को मंगलमय करें।

खंडेलवाल ने कहा कि मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं हमारी परंपरा, स्थानीय कला और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम हैं। ऐसी प्रतिमाओं को खरीदने से स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को रोजगार एवं प्रोत्साहन मिलता है। वहीं विसर्जन के बाद मिट्टी की प्रतिमा पर्यावरण के लिए भी अनुकूल रहती है। उन्होंने आम नागरिकों से भी गणेशोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी की प्रतिमाएं खरीद कर स्थापित करने का आग्रह किया।
डिजिटल ट्रांजेक्शन में भारत दुनिया में अग्रणी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में डिजिटल लेन-देन को लगातार बढ़ावा मिला है और भारत आज डिजिटल ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी है। इसी भावना के अनुरूप उन्होंने गणेश प्रतिमा की खरीदी का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया और उपस्थित लोगों को भी डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अतीत पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष बैतूल पार्वतीबाई बारस्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम वैद्य, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि कैलाश बंडू धोटे, पार्षद नितेश पिंटू परिहार सहित जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी – कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




