Betul Ki Khabar: किसानों ने जतन से खरीदे बीज अंकुरण का ठिकाना नहीं 

कृषि विभाग के अधिकारी किसानों पर फोड़ रहे ठिकरा, 320 सेम्पल जांच के लिए भेजे

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिले में अमानक खाद, बीज किसानों को थमाया जा रहा है। खरीफ फसल की बोवनी में कई किसानों की शिकायतें आ रही है कि उन्होंने बोवनी तो कर ली, लेकिन बीज अंकुरित नहीं हो रहा है। अच्छा बीज बताकर किसानों को घटिया किस्म का बीज थमाया गया। इस मामले में कृषि विभाग के अधिकारी किसानों पर ही ठिकरा फोड़ रहे है।

अधिकारियों का कहना है कि किसानों ने बोवनी के लिए जल्दबाजी की इसलिए अंकुरण में परेशानी आई है। खरीफ की बोवनी के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से किसानों की शिकायत मिल रही है कि उन्होंने बाजार से जो बीज खरीदा है वह बीज अंकुरित नहीं हो रहा है जिसमें सोयाबीन, उड़द, मक्का का बीज शामिल है।

अधिकारियों का कहना है किसानों ने बोवनी करने में जल्दबाजी की। पर्याप्त नमी नहीं होने के कारण बीज अंकुरण में दिक्कत होती है। कई बार बोवनी के बाद बारिश नहीं होती जिससे बीज खराब हो जाता है और अंकुरित नहीं हो पाता है। अधिकारियों ने बीज की जांच करने की तो दूर बीज अंकुरण को लेकर किसानों को ही गलत ठहराया जा रहा है।

जिले भर से भेजे 320 सेम्पल

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीज की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। कृषि विभाग ने अब तक के जिले के सभी ब्लॉकों से लगभग 320 सेम्पल बीज के लिए और जांच के लिए प्रयोगशाल भेजे है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीज की स्थिति के बारे में जानकारी मिल पाएगी। अमानक बीज पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

हालांकि कार्रवाई के दौरान भी कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा केवल खानापूर्ति की जाती है। समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण अमानक बीज की जमकर बिक्री होती है। किसानों को लालच दिया जाता है कि बीज अच्छा है और घटिया बीज थमा देते है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक यह नहीं कह सकते कि बीज अमानक है।

 इनका कहना

 जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से बीज के 320 सेम्पल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे है। बीज अमानक पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

दीपक सरियाम, एसडीओ, कृषि विभाग, बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button