Narendra Modi Program : पीएमओ से मिली 15 की तिथि, जगह चिन्हित करने मंथन शुरू
Narendra Modi Program: Received date of 15th from PMO, brainstorming started to identify the place.

कल तक मोदी के आगमन पर मोदी के आगमन पर लग सकती है मोहर
Narendra Modi Program: (बैतूल)। विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैतूल आगमन पर सबकी नजरें टिकी हुई है, लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि प्रधानमंत्री किस डेट मे बैतूल पहुंचेंगे, कौर किस स्थान पर उनकी सभा आयोजित की जाएगी। हालांकि इस पर मंथन चल रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तिथि पीएमओ से फाइनल हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक बैतूल भाजपा द्वारा 14 नवम्बर का कार्यक्रम मांगा गया था, लेकिन पीएमओ से 15 तारीख का कार्यक्रम तय होने की जानकारी दी गई। यानी 14 या 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की सभा बैतूल में होना लगभग तय माना जा रहा है।
आज बैठक में हो सकता है फाइनल (Narendra Modi Program)
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोदी के दौरे को लेकर भाजपा और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभा स्थल के लिए, पुलिस ग्राउंड, सकादेही, के अलावा जिस स्थान पर पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया था। उसे भी चिन्हित किया गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आज बैठक की जाएगी, जिसमें सभा स्थल के चयन पर विस्तृत चर्चा होना है। स्थल चयन के लिए पीएमओ से जारी सभी मापदंडों पर भी चर्चा की जानी है, जिसके बाद तैयारियां बढ़ा दी जाएगी। हालांकि मोदी 14 को आते हैं या 15 को यह तो तय हो ही जाएगा, लेकिन तैयारियों पर प्रशासन की पूरी नजर है।
कार्यक्रम तय होने पर आएगी एसपीजी की टीम (Narendra Modi Program)
सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम तय होने के बाद दिल्ली से उनकी सुरक्षा के लिए तैनात एसपीजी की टीम किसी भी समय बैतूल आ सकती है। सभा स्थल का निरीक्षण करने के अलावा और सुरक्षा की दृष्टि से सभी मापदंडों को तय करेगी। इधर सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा के लिए तीन हेलीपेड बनाए जाने हैं, इसलिए सभा स्थल लंबा-चौड़ा क्षेत्र में तय होगा। इसके बाद एसपीजी कार्यक्रम को अंतिम रूप देगी। प्रधानमंत्री के तीन हेलीकाप्टर एक साथ सभा स्थल पर उतरेंगे।




