Minister Prahlad Patel Accident- वीडियो: केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के वाहन से बड़ी दुर्घटना, बाइक सवार पिता- पुत्र की मौत, 1 अन्य गम्भीर

Minister Prahlad Patel Accident: Video: Major accident with Union Minister Prahlad Patel's vehicle, one school student died on the spot, 2 seriously

सिंगोड़ी बायपास पर हुए हादसे में मंत्री बाल- बाल बचे, कांग्रेसियों ने लगाया जाम 

Minister Prahlad Patel Accident: (छिंदवाड़ा)। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी बाईपास पर केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल के वाहन से मंगलवार बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक स्कूली छात्र और उसके पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में केंद्रीय मंत्री और उनके स्टाफ के लोगों को भी मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी केंद्रीय मंत्री पर फिर करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि केंद्रीय मंत्री श्री पटेल के वाहन चालक की लापरवाही से एक बच्चे और उसके पिता की जान चली गई।

देखें वीडियो (Minister Prahlad Patel Accident)….

दुर्घटना के बारे में जानकारी सामने आई है कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में केंद्रीय मंत्री का वाहन चालक संतुलन खो बैठा और सड़क के किनारे गाड़ी उतर गई। इसी दौरान रास्ते से जा रही अन्य बाइक से कार टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति औऱ 2 स्कूली छात्र सवार थे। इनमें से पिता और पुत्र की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है। दूसरी तरफ कांग्रेसियों के जाम को भी खुलवाने के प्रयास जारी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button