Betul Nagar Palika: नपा में अधिकारियों की नूरा कुश्ती से कामकाज प्रभावित!

दो अधिकारियों के तबादले इसी से जुड़े, एक को बनाया पावरफुल

Betul Nagar Palika: बैतूल। नए सीएमओ की आमद को लगभग ढाई माह का समय बीत गया है। वे अच्छी तरह से कार्यालय और अधीनस्थ स्टाफ को समझ चुके हैं, लेकिन सामंजस्य स्थापित नहीं होने के कारण कर्मचारियों के साथ तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। यही वजह है कि कुछ काम बेवजह लेटलतीफ हो रहे हैं।

कई महत्वपूर्ण योजनाओं और अधोसंरचनाओं के काम भी इसी तालमेल की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में नपा के एई नीरज धुर्वे की जिले से रवानगी इसी से जोड़कर देखी जा रही है। जबकि एक अन्य राजस्व उपनिरीक्षक अखिल राय अपने ही राजस्व निरीक्षक के साथ तालमेल स्थापित नहीं कर पाए तो आमला स्थानातरण करवा लिया। हालांकि इस बात के पीछे कितनी सच्चाई है, यह अधिकारियों से अच्छा कोई नहीं जा सकता है।

अलबत्ता जिले के जनप्रतिनिधियों को इस मामले में दखल करने की जरूरत है, क्योंकि बैतूल नगरपालिका को नगर निगम बनाने की कवायद तेजी से चल रही है। अगर अधिकारियों में मतभेद रहे तो कामकाज प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सूत्र बताते हैं कि पूर्व सीएमओ सतीष मटसेनिया के कार्यकाल में अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो गए थे। उनका अधीनस्थों पर जरा भी नियंत्रण नहीं था। हालात उस समय बिगड़े जब कई माह तक कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिला। वित्तीय स्थिति खराब होने से सीएमओ चौतरफा घिर गए थे।

हालांकि ट्रेचिंग ग्राउंड मामले में चूक की गाज उन पर गिरी और उन्हें एक वर्ष के पहले जिले से रवानगी लेनी पड़ी। इसके बाद घोड़ाडोंगरी के प्रभारी सीएमओ और अनुभवी अधिकारी नवनीत पांडे को करीब ढाई माह पहले बैतूल नपा की कमान सौंपी गई थी। उन्होंने आते ही तीखे तेवर दिखाकर अधीनस्थों में नसीहत देने के प्रयास किए थे कि अब काम तेज गति से ही करना पड़ेगा।

उनके निरीक्षण और तेज तर्रार कार्यप्रणाली का असर नपा में देखने को मिला और सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। सबसे पहले नपा की वित्तीय स्थिति में चौकाने वाले परिणाम सामने आए है। उनके कार्यकाल में कर्मचारियों को पिछले दो माह से समय पर वेतन मिल रहा है, इससे कर्मचारी भी खुश है।

कुछ शाखाओं में गड़बड़ी होने पर उन्होंने नकेल कसने के भी प्रयास किए। अपने मुखबिर तंत्रों से सीएमओ ने गोपनीय जानकारी जुटाकर समय पर कार्यालय न आने और जल्दी घर जाने वाले कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इसका नतीजा यह हुआ कि कर्मचारी समय के पाबंद हो गए और काम में तेजी आई है।

महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं पर तेजी से अमल

सीएमओ ने हालांकि विधायक हेमंत खंडेलवाल की बैतूल नपा को नगर निगम बनाने की कार्ययोजना पर तेजी से काम करने का निर्णय लिया है। लगातार बैठके और कार्ययोजना पर काम हो रहा है। इसके अलावा पुराने लंबित कामों पर भी शक्ति दिखाई दी, लेकिन ठेकेदारों पर अभी भी नकेल कसना बाकी है।

पुराने टेंडर के काम ठेकेदारों ने भुगतान की स्थिति में नहीं किए। इसका खामियाजा लोगों बारिश में भुगतना पड़ सकता है। कुछ ठेकेदारों ने काम शुरू किया, लेकिन अधिकांश अभी भी भुगतान न होने के कारण नपा के नोटिस को टोकरी में डाल रहे हैं। इससे पार्षदों को आम लोगों के बीच जवाब देना मुश्किल हो रहा है।

अधिकारियों में तालमेल नहीं

जानकार सूत्र बताते हैं कि ढाई माह में बेहतर काम करने वाले सीएमओ पांडे कुछ अधिकारी में तालमेल स्थापित नहीं कर पाए। सूत्र बताते हैं एई नीरज धुर्वे से उनकी लंबे समय से अन-बन चल रही थी। बताया तो यह भी जाता था कि दोनों अधिकारी एक दूसरे से बात तक नहीं कर रहे थे।

इसी वजह दो प्रमुख अधिकारियों के तालमेल से स्थिति बिगड़ी अंतत: लगभग आठ वर्ष से पदस्थ एई धुर्वे की जिले से रवानगी हो गई। इसी तरह राजस्व उपनिरीक्षक अखिल राय को आमला स्थानांतरित कर दिया। यदा-कदा उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे। कहा तो यह भी जा रहा था कि राय अपने वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते के ढुलमूल कार्यप्रणाली से काम करने में असहज महसूस कर रहे थे।

हालांकि उन्हें भी बैतूल नपा में 15 वर्ष का लंबा अरसा बीत गया, इसलिए उनकी रवानगी को मुख्य वजह माना जा रहा है। इधर सीएमओ ने चहेते सब इंजीनियर नगेंद्र वागद्रे को चिचोली से कार्यमुक्त कराते हुए बैतूल नपा में स्थाई करवा लिया। इस फेरबदल से सीएमओ ने यह दिखाने का प्रयास किया है कि उनकी मर्जी से ही नपा का संचालन हो रहा है।

हालांकि वे नपा के मुखिया है, लेकिन नपा अध्यक्ष भी शहर की प्रथम नागरिक है। उनसे राय लिए बिना ताबड़तोड़ निर्णय को भी कुछ पार्षद दूसरे नजरिए से देख रहे हैं। देखना यह है कि विधायक के करीबी कहे जाने वाले सीएमओ भविष्य में तालमेल स्थापित कर पाते हैं या फिर नपा की गाड़ी पुराने ढर्रे पर ही चलेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button