Betul News: विडंबना : मुलताई के किसान को 120 किमी दूर दामजीपुरा खाद लाने की मजबूरी

टोकन व्यवस्था बनी मुसीबत, एक जगह यूरिया, दूसरी जगह मिल रही डीएपी

Betul News: बैतूल (सांझवीर टाईम्स)। जिले में खरीफ सीजन के बीच खाद संकट लगातार बना हुआ है। खाद वितरण की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। कई किसानों को अपने क्षेत्र से दूर स्थित दुकानों के टोकन जारी हो रहे हैं, जिससे उन्हें खाद लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं तकनीकी खामियों और वितरण व्यवस्था की अव्यवस्था के कारण किसानों में भारी नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार मुलताई क्षेत्र के एक किसान को खाद के लिए भीमपुर स्थित विक्रेता का टोकन जारी हुआ। किसान शनिवार को खाद लेने पहुंचा, लेकिन विक्रेता की पीओएस मशीन बंद होने के कारण उसे बिना खाद लिए वापस लौटना पड़ा। अगले दिन रविवार को भी किसान को खाद नहीं मिल सकी। किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग की लापरवाही और ऑनलाइन प्रणाली की खामियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि मुलताई ब्लॉक के किसानों के टोकन भीमपुर और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के विक्रेताओं के पास जारी हो रहे हैं। ऐसे में किसानों को 50 से 100 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। कई मामलों में किसानों को बैतूल जिले के अलग-अलग हिस्सों में खाद की तलाश में भटकना पड़ रहा है।

सहकारी समिति के टोकन, लेकिन खाद नहीं

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब गैर-सहकारी सदस्य किसानों को सहकारी समितियों के टोकन जारी हो जाते हैं। ऐसे किसानों को समिति से खाद नहीं मिल पाती, क्योंकि समितियों को नगद बिक्री का अधिकार नहीं है। परिणामस्वरूप किसान टोकन होने के बावजूद खाद से वंचित रह जाते हैं।

अलग-अलग स्थानों पर मिल रही अलग-अलग खाद

किसानों ने बताया कि कहीं केवल यूरिया उपलब्ध है तो कहीं सिर्फ डीएपी। आवश्यक मात्रा में खाद एक ही स्थान पर नहीं मिलने से उन्हें कई दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय और परिवहन खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।

किसानों में बढ़ रहा आक्रोश

खाद वितरण की अव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि खरीफ सीजन के महत्वपूर्ण समय में खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि टोकन उसी क्षेत्र के विक्रेताओं के पास जारी किए जाएं, जहां किसान निवास करता है तथा गैर-सदस्य किसानों के लिए भी खाद वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में सवाल

खाद संकट और वितरण व्यवस्था की खामियों को लेकर किसानों का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में यदि किसानों को खाद के लिए इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि समय पर खाद उपलब्ध हो सके और बोवनी कार्य प्रभावित न हो।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button