Betul Fire News: Video: रिंगढाना में भीषण अग्निकांड: तेज हवा से 15 मकान जले, परिवारों की गृहस्थी राख

Betul Fire News: भीमपुर। आदिवासीविकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत रंभा के रिंगढाना कस्बे में शुक्रवार रात भीषण अग्निकांड हो गया। तेज हवाओं के बीच लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 15 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घरों से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते वर्षों की जमा पूंजी और गृहस्थी का सामान राख में तब्दील हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण लपटें लगातार एक मकान से दूसरे मकान तक फैलती रहीं। इसके बाद भैंसदेही और चिचोली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भैंसदेही एसडीएम ने बताया कि 8 से अधिक मकानों मव आग लगने की जानकारी मिली थी। वे मौके पर पहुंच गए है और वस्तुस्थिति का आंकलन किया जा रहा है।

बिजली गुल होने से राहत कार्य प्रभावित

आग बुझाने के दौरान बिजली आपूर्ति बंद होने से नई समस्या खड़ी हो गई। फायर ब्रिगेड वाहनों में पानी भरने में परेशानी आई, जिससे राहत कार्य की गति प्रभावित हुई। हालांकि बाद में हवा की रफ्तार कम होने पर आग पर नियंत्रण पाने में सफलता मिली।

प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही भैंसदेही एसडीएम अजित मरावी, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने तत्काल नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के भी घटनास्थल पहुंचने की सूचना है।

इन ग्रामीणों के मकान हुए खाक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाबूलाल गोमजी, सुखराम रामजी, भूरा बारस्कर, पुना बारस्कर, लालजी मातु, भूटा मातु, साहनू कासदे, अर्जुन जावरकर, गानू ढिकारे, बाजीलाल, श्यामराव, बाबूलाल, श्यामलाल, भूरा एवं महाजन सावजी के मकान पूरी तरह जल गए हैं।

जनहानि नहीं, लेकिन भारी नुकसान

गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि प्रभावित परिवारों का घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं। प्रशासन द्वारा नुकसान का सर्वे कर राहत सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button