Betul News: इंसुलेटर खराब होने से आधी रात में बिजली सप्लाई ठप्प

गर्मी से बेहाल लोग छतों पर पहुंचे, 1 घंटे परेशान होते रहे लोग

Betul News: बैतूल। भीषण गर्मी के बीच रात के समय बार-बार बिजली गुल होने से शहरवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कालापाठा क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक बिजली सप्लाई ठप्प हो जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखे और कूलर बंद होते ही उमस और गर्मी से परेशान लोग रात में ही अपने घरों की छतों और आंगनों की ओर निकल पड़े। करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की नींद हराम हो गई।जानकारी के अनुसार गुरुवार रात लगभग तीन बजे कालापाठा क्षेत्र की बिजली अचानक बंद हो गई।

उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, लेकिन बिजली गुल होते ही पंखे और कूलर बंद पड़ गए। तेज गर्मी के कारण घरों के भीतर रुकना मुश्किल हो गया और लोग राहत पाने के लिए छतों पर पहुंच गए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रात में एक नहीं बल्कि दो बार बिजली सप्लाई बाधित हुई, जिससे पूरी रात परेशानियों में बीती।बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

रहवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात के समय बिजली गुल होने की समस्या लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में जब बिजली की सबसे अधिक जरूरत होती है, तब बार-बार आपूर्ति बाधित होना लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।इधर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन सिटी क्षेत्र में दो स्थानों पर इंसुलेटर खराब हो जाने के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी।

सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया और रात में ही खराब इंसुलेटर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा समय-समय पर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती की जाती है, इसके बावजूद आए दिन तकनीकी खराबियां सामने आना व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है।

लोगों का आरोप है कि हर बार किसी न किसी तकनीकी कारण का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जाती है। भीषण गर्मी के इस दौर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन बार-बार हो रही कटौती लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button