Betul Congress News : मोती वार्ड में गर्मजोशी से हुआ चहेते बेटे निलय का स्वागत
Betul Congress News: Favorite son Nilay was warmly welcomed in Moti Ward.

बोली जनता- नेता नहीं सिर्फ बेटा ही चाहिए
Betul Congress News : (बैतूल)। बैतूल विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी निलय विनोद डागा का धुआंधार चुनाव प्रचार परवान चढ़ रहा है। श्री डागा ने बुधवार सुबह 11 बजे मोती वार्ड स्थित प्रसिद्ध सांई मंदिर में पूजा अर्चना कर जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत की। विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनसंपर्क के दौरान वार्ड में अपने चहेते विधायक को देख लोग खुशी से झूम उठे, बुजुर्गों ने पूरी गर्म जोशी के साथ श्री डागा को गले लगाकर विजयी आशीर्वाद दिया।
यहां श्री डागा का तिलक कर रही महिलाओं ने कहा कि हमे तो नेता नहीं सिर्फ बेटा ही चाहिए। इस मौके पर श्री डागा ने कहा कि उन्होंने यह महसूस किया है कि उनकी विधानसभा की जनता ने उन्हें नेता नहीं बल्कि बेटे से भी बढ़कर स्नेह प्रदान किया है। कोरोना काल की त्रासदी में मेरे जनता रूपी परिवार के लोगों की परेशानी किसी से छिपी नहीं है। मुझे मालूम था कि हवा में उड़ती मौत कभी भी मुझे आगोश में ले लेगी, लेकिन मेरी जान से ज्यादा जरूरी मेरी जनता की जान की हिफाजत करना ज्यादा जरूरी था।

लिहाजा ऑक्सीजन सिलेंडरों सहित इंजेक्शन आदि की व्यवस्था की गई। मेरे गरीब परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करना क्या मेरा फर्ज नहीं था, लेकिन कुछ लोग इसमें भी राजनीति देख रहे हैं। चाहे जो हो, लेकिन मेरी जनता का स्नेह ही मुझे आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही मेरे से जितना हो सकता है उससे बढ़कर मैं अपनी जनता के लिए करूंगा, यह मेरा वादा है। इस दौरान वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर श्री डागा ने बुर्जगों के पैर छूकर अशीर्वाद प्राप्त किया।




