Betul News : 18 वर्षो में भाजपा ने भगवान को भी नहीं छोड़ा: नकुलनाथ
Betul News: BJP did not even leave God in 18 years: Nakulnath

पांसे की नामांकन रैली में पहुंचे छिंदवाड़ा सांसद, हजारों की भीड़ भी आई
Betul News : (मुलताई)। मप्र की भाजपा सरकार ने तो भगवान को भी नहीं छोड़ा, फिर आम आदमी की बात कैसे की जा सकती है। भाजपा केवल झूठ बोलकर घोषणा करती है, लेकिन कांग्रेस जो वचन देती है उसे शिद्दत से निभाया जाता है। आप सभी भी संकल्प ले मुलताई से कांग्रेस उम्मीदवार को ऐतिहासिक जीत दिलाए।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही जो वचन दिए है वह पूरे किए जाएंगे। यह बात छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ ने मंगलवारी बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे की नामांकन रैली के बाद आयोजित आम सभा में कही। श्री नाथ ने कहा कि वैसे तो मैं छिंदवाड़ा जिले में व्यस्त हूं, लेकिन सुखदेव पांसे की नामांकन रैली में शामिल होना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि पांसे आपके क्षेत्र में काफी सक्रिय है, इसलिए दूसरी बार उन्हें सेवा का अवसर दे। श्री नाथ ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 17 दिसम्बर से बहनों के खाते में 1500 रूपए डाले जाएंगे और गैस सिलेण्डर महज 500 रूपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
हम वचन देते है कि मुख्यमंत्री कन्यादान की राशि अब 1 लाख 50 हजार रूपए के साथ किसानों का 2 लाख रूपए का कर्जा माफ करेंगे। 100 यूनिट 100 रूपए में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने वचन दिया है कि हर परिवार को 25 लाख रूपए का बीमा दिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर हर तबके के लोग इसका उपयोग कर सके। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे ने कहा कि सभी के आशीर्वाद से 5 वर्ष तक सेवा का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुलताई क्षेत्र की जनता से मेरा खून का रिश्ता है। पूरे पांच वर्ष सभी के सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा रहूंगा।
नामांकन में उमड़ी भीड़ चर्चा का केन्द्र (Betul News)
कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे की नामांकन रैली में सोमवार भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ भी उनके साथ थे। बेरियर नाके से निकली रैली बैतूल रोड पर मंगलवार बाजार पहुंची। इस दौरान पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या मेंमहिलाओं भी शामिल हुई। गाजे बाजे के साथ निकली रैली में लोगों का भारी उत्साह नजर आया।
कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे नकुल नाथ के साथ चार पहिया वाहन से लोगों का आभार प्रकट करते हुए चल रहे थे। सुबह पांसे ने मां ताप्ती के मंदिर में पूजा अर्चना की जिसके बाद वे सीधे नामांकन भरने निर्वाचन कार्यालय गए जहां उन्होंने नामांकन जमा किया। नामांकन रैली में उमड़ी भारी भीड़ नगर में जन चर्चा का केंद्र रही। मगलवार बाजार में सभा को सम्बोधित किया। मुलताई के लोगों से कहा आपका और मेरा खून का रिश्ता है।




