Betul Nagar Palika: नपा में शाम ढलते ही छलक रहे जाम !

सीएमओ को जानकारी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी, जल्दी दिखेगा असर

Betul Nagar Palika: बैतूल। जिला मुख्यालय की नगरपालिका में शाम ढलते ही जाम छलकना नई बात नहीं है। यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन नगरपालिका का ढाई माह पहले कार्यभार संभालने वाले तेज तर्रार सीएमओ नवनीत पांडेय ने यह मामला भी पकड़ लिया। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ कर्मचारी परिसर के कमरों में शराब का सेवन कर रहे हैं और कुछ कर्मचारी खुलेआम शराब पीकर नपा की छवि खराब कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को उन्होंने चेतावनी दी है।

बताया जाता है कि नगरपालिकामें पिछले कई वर्षों से सीसीटीवी कैमरे शोपीस बने हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने का मकसद यहां की गतिविधियों पर रखना था, लेकिन अधिकांश कैमरे या तो खराब हो चुके थे या लटकर नीचे आ गए थे। इसी का फायदा कर्मचारी उठाते आए और काम पर ध्यान नहीं दे रहे थे, लेकिन नए सीएमओ पांडे ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्राथमिकता से सभी सीसीटीवी कैमरे को व्यवस्थित करवा दिए, इससे काम करने की गति अचानक बढ़ गई। यह वात सीएमओ को समझ आ गई।

सूत्र बत्ताते हैं कि इसके बाद उन्होंने अन्य लापरवाह कर्मचारियों पर नकेल कसने के प्रवास किए। अब सीएमओं को जानकारी मिली थी कि कुछ कर्मचारी शाम ढ़लने के बाद देर रात तक परिसर में ही शराब का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में अधीक्षक को भी निर्देश दिये है।सीएमओ ने नाराजगी जताकर चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारी देर रात तक शराब सेवन कर रहे हैं।नपा परिसर स्थित कुछ कमरों में गुपचुप तरीके से शराब का सेवन किया जा रहा है।

इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने कहा है कि ऐसी कोई भी स्थिति में कोई कर्मचारी पाया जाता है तो तत्काल उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा खुले आम भी शराब का सेवन करने वाले कर्मचारियों पर नकेल कसने की तैयारी की गई है। एमओ ने इस संबंध में नप अधीक्षक विजय हुद्दार को निगरानी करने और सभी शाखा प्रभारी को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। नपा अधीक्षक विजय हु‌द्दार ने बताया कि सीएमसी के निर्देशों का पालन किया जा रहा है, जल्द ही सभी शाखा प्रभारियों को पत्र लिखकर निर्देशों का पालन करने हिदायत दी जएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button