Bio Medical Waste: बायो मेडिकल वेस्ट में मोनोपॉली एक वर्ष में 48 प्रतिशत बढ़ा शुल्क

निजी अस्पताल – नर्सिंग होम संचालकों ने खोला मोर्चा, सीएमएचओ से शिकायत

Bio Medical Waste: बैतूल। जिले के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम संचालकों ने बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण का कार्य कर रही कंपनी इन्वायरो क्लीन सॉल्यूशंस, छिंदवाड़ा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीएमएचओ को शिकायत सौंपकर कंपनी पर मनमानी, एकाधिकार स्थापित करने और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए हैं।

अस्पताल संचालकों ने मांग की है कि कंपनी द्वारा की गई शुल्क वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा अन्य जिलों की तर्ज पर बैतूल में भी न्यायसंगत दरें निर्धारित की जाएं।यदि ऐसा नहीं होता है तो कानूनी कदम उठाए जाने की चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है।

  अस्पताल संचालकों के अनुसार वर्ष 2024 तक बैतूल जिले के निजी अस्पतालों का बायो-मेडिकल वेस्ट सीहोर स्थित अधिकृत कंपनी द्वारा लगभग 12 रुपये प्रति बेड की दर से उठाया जाता था। यह व्यवस्था कई वर्षों से सुचारू रूप से संचालित भी हो रही थी। लेकिन वर्ष 2025 में अचानक बिना किसी पूर्व चर्चा अथवा अस्पताल संचालको की सहमति के निविदा बदलकर छिंदवाड़ा की कंपनी को कार्य सौंप दिया गया। इसके बाद दरों को सीधे बढ़ाकर 17.75 रुपये प्रति बेड कर दिया गया। यह कृत्य सीधे सीधे अनियमितता की श्रेणी में नजर आ रहा है। ईंधन वृद्धि के

नाम पर अतिरिक्त वसूली का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए प्रति बेड 3 रुपये अतिरिक्त शुल्क बढ़ाने का नोटिस जारी किया है। अस्पताल संचालकों का कहना है कि इस प्रकार की बढ़ोतरी का कोई स्पष्ट प्रावधान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अथवा शासन के दिशा-निर्देशों में नहीं है। इसके अलावा 10 हजार रुपये सुरक्षा निधि तथा वार्षिक पंजीयन शुल्क की मांग को भी अनुचित बताया गया है।

अन्य जिलों की तुलना में अधिक दरें अनुचित अस्पताल संचालकों ने तर्क दिया कि प्रदेश के अन्य जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की दरें काफी कम हैं। सागर-दमोह क्षेत्र में 8.25 रुपये, सीहोर- हरदा में 12 रुपये तथा ग्वालियर-मुरैना क्षेत्र में लगभग 7.50 रुपये प्रति बेड शुल्क लिया जा रहा है।

ऐसे में बैतूल में अधिक शुल्क वसूलना उचित नहीं है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार बायो-मेडिकल वेस्ट का उठाव 24 से 48 घंटे के भीतर होना चाहिए, जबकि कंपनी कई स्थानों पर एक दिन छोड़कर वाहन भेज रही है। इससे अस्पतालों में कचरे के भंडारण और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल संचालकों ने शुल्क वृद्धि पर रोक लगाने, अधिकतम 12 रुपये प्रति बेड की दर तय करने, अस्पतालों को किसी भी अधिकृत कंपनी का चयन करने की स्वतंत्रता देने तथा नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित कराने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो जनहित में कानूनी कार्रवाई सहित अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में इन्वायरों क्लीन साल्यूशन छिंदवाड़ा के संचालक सुमित पांडे को 8878036567 पर कई बार काल किया, लेकिन वाइस पर होने के कारण चर्चा नहंगी हो सकी।

इनका कहना..

मुझे इस संबंध में जानकारी मिली है। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण कंपनी द्वारा दाम बढ़ाए गए हैं तो इसे गंभीरता से दिखवाया जाएगा।

डॉ मनोज हुरमाड़े, सीएमएचओ बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button