Betul News: नप की जनप्रतिनिधि की पुत्री से छेड़छाड़ पर जमकर बवाल

Betul News: Huge uproar over molestation of the daughter of a Nagar Panchayat public representative

गरबे में छेड़छाड़ के बाद घर पर जमकर चली लाठियां, जनप्रतिनिधि का पति गंभीर

Betul News: शाहपुर। यहां के पतौवापुरा में शनिवार की दरम्यिानी रात चल रहे गरबे और देवी जागरण में नगरपरिषद की एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की नाबालिग पुत्री के साथ एक नाबालिग किशोर ने छेड़ाछाड़ कर दी। किशोरी ने यह बात जाकर अपने परिजनों को बताई। परिजन विरोध जताने नाबालिग के घर पहुंच गए तो यहां दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। इसमें नप की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि के पति को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नवरात्र में पतौवापुरा के एक देवी प्रतिमा स्थापित करने वाली समिति ने गरबा और देवी जागरण का आयोजन रखा था, लेकिन इस दिन बारिश अधिक होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। शनिवार को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ तो इसमें विवाद से भय का माहौल निर्मित हो गया। बताया जाता है कि नगर परिषद शाहपुर की एक जिम्मेदार महिला जनप्रतिनिधि की नाबालिग पुत्री भी गरबे में मौजूद थी। यहां शाहपुर के ही गुप्ता परिवार के एक नाबालिग किशोर ने किशोरी के साथ हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान मौजूद किशोरी के भाई ने विरोध किया तो दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। छेड़छाड़ का शिकार किशोरी अपने भाई के साथ घर पहुंची और उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।

विरोध जताने पहुंचे घर तो बढ़ा विवाद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था। जनप्रतिनिधि की पुत्री के साथ छेड़छाड़ पर उनके परिजन संबंधित किशोर के घर पहुंच गए। यहां पहले दोनों परिवार के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई, उसके बाद किशोर के परिजनों ने लाठियां और चाकू निकालकर जनप्रतिनिधि के पति पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर और अन्य जगह गंभीर चोट आई है। मामले में दूसरे पक्ष भी घायल हुए। जनप्रतिनिधि के परिवार के वाहन में तोड़फोड़ भी हुई है।

गंभीर रूप से घायल जनप्रतिनिधि के पति को शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के बीच छेड़छाड़ को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है, लेकिन शनिवार को इस तरह की घटना सामने आई। जानकारी यह भी मिली है कि 6 माह पहले किशोर ने नाबालिग को सोशल मीडिया पर भी कुछ कमेंट्स किए थे। इसके बाद जनप्रतिनिधि के पति ने घर जाकर गाली-गलौच की थी।

इनका कहना…

यह मामला छेड़खानी से शुरू होकर मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया है।

मुकेश ठाकुर, थाना प्रभारी, शाहपुर

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button