Betul News: खबर प्रकाशित होते ही शुरू हुआ अंडरग्राउंड पार्किंग का काम

सीएमओ के सख्त निर्देश, बारिश से पहले बेसमेंट निर्माण पूरा करने की तैयारी

Betul News: बैतूल। कोठीबाजार गांधी चौक स्थित अंडरग्राउंड पार्किंग निर्माण कार्य आखिरकार फिर से शुरू हो गया। लंबे समय से बंद पड़े इस प्रोजेक्ट को लेकर गुरुवार को सांझवीर टाईम्स ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और सीएमओ नवनीत पांडे ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले बेसमेंट का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही निर्माण स्थल पर मशीनें और मजदूर सक्रिय नजर आए। ठेका कंपनी के मैनेजर बीपी सिंह ने बताया कि जितने हिस्से की खुदाई बाकी थी, उसे पूरा कर लिया गया है। अब अगले एक-दो दिनों में बेसमेंट के बेस में लोहे की बांधाई कर कंक्रीटिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता इस बात की है कि मानसून आने से पहले बेसमेंट पूरी तरह तैयार हो जाए, ताकि बारिश का पानी जमीन के अंदर जमा न हो और निर्माण कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने आगे बताया कि बेसमेंट का ढांचा तैयार होने के बाद चारों ओर सीमेंट-कांक्रीट की मजबूत दीवारें खड़ी करने का कार्य भी तत्काल शुरू किया जाएगा।

व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों ने ली राहत की सांस

नगर पालिका प्रशासन इस परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग करेगा ताकि कार्य में दोबारा किसी प्रकार की ढिलाई न हो। गौरतलब है कि गांधी चौक क्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है। लंबे समय से खुदाई के कारण व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सड़क किनारे मलबा और अधूरा निर्माण कार्य लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ था। अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। लोगों को उम्मीद है कि पार्किंग निर्माण समय पर पूरा होने से क्षेत्र में यातायात और पार्किंग व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button