Police Control Room : कहीं भी बस खड़ी कर सवारी भरी तो अब खैर नहीं, पुलिस कंट्रोल रूम में बस मालिकों की बैठक में दिए निर्देश
Police Control Room: Now it is not good to park the bus anywhere, instructions given in the meeting of the bus owners in the police control room

Police Control Room : (बैतूल)। बस स्टेण्ड से निकलते समय कहीं भी बस खड़ी कर सवारियां भरी तो अब खैर नहीं है। बस कहीं भी खड़ी कर सवारी भरते पाए गए तो बस मालिकों से भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएंगा। रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में यातायात पुलिस द्वारा बस मालिकों की बैठक ली। बैठक में पुलिस ने सभी बस मालिकों को निर्देश दिए है कि कहीं भी बस खड़ी करके सवारियों को न भरा जाए। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ती है।
उल्लेखनीय है कि जब भी बस स्टेण्ड से यात्री बस निकलती है उसी समय कई जगह बसों को खड़ा कर सवारियां भरी जाती है। बीच सडक़ में बस खड़ी होने से ट्रैफिक जाम होता है। इस जाम से निजात पाने के लिए बस मालिकों की बैठक ली, जिसमें निर्देश दिए है कि कहीं भी यात्री बस को खड़ा न किया जाए, जहां बस खड़ी करने के लिए जगह चिन्हित कर सवारियों को बैठाया जाए। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है, इसके पहले भी कई बार यातायात पुलिस ने इस तरह के कदम उठाए। कुछ महीने बाद फिर व्यवस्था जस की तस हो गई।
अब एक बार फिर यातायातकर्मियों द्वारा बस मालिकों की बैठक बुलाकर उन्हें निर्देश दिए है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है तो बस मालिकों को भी सहयोग देना होगा। किसी भी स्थान पर बसों को खड़ा करके सवारी न बैठाई जाए। बस मालिकों ने भी यातायातकर्मियों को आश्वासन दिया है कि वे यातायात व्यवस्था बनाने के लिए नियमों का पालन कर सहयोग करेंगे।
यहां नहीं रूकेगी यात्री बसें
यातायात प्रभारी सर्वेन्द्र धुर्वे ने बताया कि बस स्टेण्ड से जब भी यात्री बस निकलती है, गेंदा चौक तक लगभग एक दर्जन स्थानों पर बसों को रोका जाता है। बैठक में तय किया गया है कि बस स्टेण्ड से निकलते समय बस अब बस को कहीं भी नहीं रोका जाएंगा। मुल्ला पेट्रोल पंप के पास बसें खड़ी होकर सवारियां भरते थे अब यहां पर भी यात्री बस नहीं रूकेगी।
कारगिल चौक पर भी बस रोकने और सवारी भरने पर प्रतिबंध लगाया गया है। गेंदा चौक के आगे भी ओव्हर ब्रिज के पास बस रोककर सवारी भरने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अब इन स्थानों पर बसों को नहीं रोका जाएंगा। यात्रियों से भी आग्रह किया है कि वे निश्चित स्थान पर और निश्चित समय पर पहुंचकर बसों में सवारी करें।
नियमों का उल्लंघन हुआ तो लगेगा तगड़ा जुर्माना
यातायात कर्मियों ने निर्देश दिए है कि बैठक के बाद बस मालिकों ने आश्वासन दिया है कि वे बस चालकों की बैठक लेकर उन्हें भी बसों के रोकने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। एक दो दिन के भीतर व्यवस्था सुनिश्चित कर लेंगे। पुलिस का कहना है कि बस स्टेण्ड पर बस चालकों को भी यातायात पुलिस की तरफ से सूचित किया जाएगा। इसके बावजूद भी बस चालक कहीं भी बस रोककर सवारी भरते पाए गए तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन भी जब्त किए जा सकते है।
इनका कहना…
बस चालकों की बैठक में किसी भी स्थान पर बस रोककर सवारी बैठाए जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का पालन नहीं किया गया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
सर्वेन्द्र धुर्वे, यातायात प्रभारी, बैतूल




