Betul Encroachment: एक बार फिर नालों की सफाई में अतिक्रमण बने विलेन

बारिश के पहले नालों की सफाई का काम तेज, कई जगह अतिक्रमण की समस्या

Betul Encroachment: बैतूल (सांझवीर टाईम्स)। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख नालों की सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। गंज क्षेत्र के हाथी नाले और चक्का रोड स्थित जैन दादावाड़ी के पास नालों की सफाई जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से की जा रही है। सफाई कार्य का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव और पानी निकासी की समस्या को रोकना है।

नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया ने बताया कि पिछले तीन से चार दिनों से लगातार नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों से कचरा, गाद और अवरोध हटाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि बारिश के पानी का बहाव बिना किसी रुकावट के हो सके। नगर पालिका द्वारा हर वर्ष यह अभियान चलाया जाता है, लेकिन इस बार भी स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

सफाई के दौरान सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण के रूप में सामने आ रही है। कई स्थानों पर लोगों ने नालों पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है, जिससे नालों की चौड़ाई काफी कम हो गई है। विशेष रूप से हाथी नाले के कई हिस्सों में अतिक्रमण के कारण मशीनों को काम करने में कठिनाई हो रही है। पहले यह नाला चौड़ा और खुला हुआ था, लेकिन अब अतिक्रमण के कारण इसका प्रवाह क्षेत्र संकरा हो गया है।

अतिक्रमण के कारण सफाई में मुश्किलें

अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाए बिना नालों की सफाई पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद नगर पालिका की टीमें मशीनों की सहायता से सफाई कार्य को आगे बढ़ा रही हैं। चक्का रोड और जैन दादावाड़ी क्षेत्र में भी नालों की सफाई तेजी से की जा रही है, ताकि आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। नगर पालिका का कहना है कि यदि अतिक्रमण की समस्या समय रहते दूर नहीं की गई तो बारिश के दौरान गंभीर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पानी की निकासी बाधित होने से निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे नागरिकों को परेशानी होगी।

अतिक्रमण हटाने कोई ठोस पहल नहीं करती नपा

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले सफाई अभियान चलाया जाता है, लेकिन अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी रहती है। कई लोगों ने मांग की है कि नालों पर हुए अवैध निर्माण को हटाकर स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में जल निकासी व्यवस्था सुचारू रह सके।नगर पालिका प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा सकती है, ताकि सफाई कार्य बिना बाधा के पूरा हो सके और शहर में बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

इनका कहना…

नालों की साफ सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। यह सही बात है कि कई जगह अतिक्रमण से परेशानी आ रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। 

संतोष धनेलिया

स्वच्छता निरीक्षण, नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button