Betul Samachar: पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

कार्यकर्ताओं के साथ किया योगाभ्यास, संगठन मजबूती पर दिया जोर

Betul Samachar: बैतूल।। भाजपा द्वारा हाईवे स्थित ग्रीन पार्क होटल में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महा अभियान के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। मंगलवार सुबह उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सभी विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर ही भोजन और आवास की व्यवस्थाएं की गई थीं। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन मंगलवार शाम को किया जाएगा।

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन की विचारधारा, पार्टी के इतिहास और कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य आम नागरिकों की सेवा करना और अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनहित की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करता है। आम नागरिकों की सेवा ही सच्ची देशभक्ति है और इसी विचारधारा को लेकर भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है।

प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। वरिष्ठ नेताओं और प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी मार्गदर्शन दिया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button