Betul News: मोटर खराब के बाद कालेज चौक की पाइप लाइन सप्लाई में विलेन

सड़क ठेकेदार की लापरवाही भी उजागर, नलों में पानी नहीं आने से हाहाकार

Betul News: बैतूल। जून माह के अंतिम सप्ताह तक बारिश नहीं होने का खामियाजा नगरपालिका को तकनीकी समस्याओं से जूझकर लोगों की नाराजगी झेलना पड़ रहा है। दरअसल चार दिन पहले ताप्ती बैराज की एक मोटर खराब हुई थी। यह अभी सुधरकर वापस भी नहीं आई है और कालेज चौक पर बड़ी पाइप लाइन में लीकेज आने से शहर की पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई है।

कुछ माह पहले ही ठेकेदार ने नपा के साथ तालमेल बनाकर सड़क सौंदर्यीकरण के पहले अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली थी, लेकिन बड़ा लीकेज आने के कारण नपा के जिम्मेदार अमले की पोल खोल गई है। इस समस्या से बैतूल शहर में पानी की व्यवस्था चरमराने से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

करीब 3-4 माह पहले कालेज चौक सौंदर्यीकरण के काम के पूर्व ठेकेदार ने नगरपालिका के अमले के साथ सड़क खोदकर पाइप लाइन का काम किया था। नपा के सब इंजीनियरों का दावा था कि पाइप लाइन काफी नीचे डली है, इससे भविष्य में कभी लीकेज नहीं होगा,लेकिन ठेकेदार ने जिस तरह सौंदर्यीकरण के नाम घटिया सड़क बनाई है, इससे नपा की लापरवाही भी उजागर हो गई है।

निगरानी नहीं करने के कारण ठेकेदार ने डेडलाइन खत्म होने के छह माह बाद भी कालेज चौक के सौंदर्यीकरण का काम पूरा नहीं किया। शनिवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूली बस पाइप लाइन लीकेज वाले स्थान पर जा समाई।

यह तो शुक्र है कि बच्चों के साथ कोई अनहोनी घटना नहीं हुई, लेकिन नपा की सोशल इंजीनियरिंग की पोल खोलने के लिए यह घटना काफी साबित हुई है। नपा के अधिकारियों की मुख्य सड़क पर लीकेज आने से सभी ही जगह किरकिरी हो रही है।

युद्ध स्तर पर पाइप लाइन लीकेज का काम जारी

पूर्व में नपा के अधिकारियों ने दावा किया था कि शनिवार शाम तक पाइप लाइन मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था को ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन रविवार दोपहर तक लीकेज का काम पूरा नहीं हो पाया। नपा के जिम्मेदारों का कहना है कि लीकेज का काम जल शाखा के कर्मचारी युद्ध स्तर पर कर रहे हैं।

शाम तक लीकेज ठीक होने की संभावना है। इस बीच शहर की पानी की लगभग एक दर्जन टंकियों में से अधिकांश भर नहीं पाई। इससे कई वार्डों में पांच दिनों बाद भी नल नहीं आया है। लोग टैंकर और निजी ट्यूबवेल के सहारे बमुश्किल पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

मोटर कल आएगी सुधरकर

उधर जानकारी सामने आई है कि करीब चार दिन पहले ताप्ती बैराज की खराब मोटर को सुधारने के लिए भोपाल भेजा गया था। यह रविवार तक वापस नहीं आई है। इसे सोमवार आने का दावा किया जा रहा है। यदि सोमवार दूसरी मोटर आ जाती है तो दोनों मोटरों को शुरू करने के बाद मंगलवार से पानी सप्लाई की व्यवस्था पटरी पर आ सकती है।

दूसरी ओर बारिश का खेंच लंबा खींचने के कारण भी नपा की परेशानी बढ़ गई है। माचना एनीकट में सपोर्ट के लिए पानी आ जाने पर काफी हद तक राहत मिल जाती है, लेकिन मानसून के रूठने से नपा की स्थिति गड़बड़ा रही है।

इनका कहना…

फिलहाल ताप्ती बैराज की एक ही मोटर से सप्लाई की जा रही है। दूसरी मोटर सोमवार को सुधरकर आएगी, तब सप्लाई ठीक होगी। कालेज चौक पर पाइप लाइन लीकेज होने के कारण भी व्यवस्था प्रभावित हुई है। लीकेज मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

नवनीत पांडे, सीएमओ नपा बैतूल 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button