Betul News: कलेक्टर ने तलाशे धनोरा को निर्गुड़ जलाशय से जोड़ने के विकल्प

नल-जल योजना के ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर पेयजल विस्तार की योजना पर अधिकारियों से चर्चा
Betul News: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को आठनेर विकासखंड के भ्रमण के दौरान धनौरा समूह नल-जल योजना के जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं भविष्य की विस्तार योजनाओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।
पीएचई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल शुद्धिकरण प्लांट की क्षमता 3.76 एमएलडी है तथा वर्तमान में योजना के माध्यम से 22 ग्रामों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्राम जावरा में पेयजल आपूर्ति की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
अधिकारियों ने बताया कि ग्राम की जनसंख्या के अनुसार 55 एलपीसीडी मानक के तहत प्रतिदिन पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। योजना का क्रियान्वयन वर्ष 2014-15 में किया गया था तथा वर्तमान में प्लांट पूर्ण क्षमता से संचालित हो रहा है। हालांकि, ग्रामों में जनसंख्या वृद्धि के कारण पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों से पूछा कि प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए क्या कार्ययोजना बनाई गई है?
क्या इसे निर्गुड़ जलाशय से जोड़ा जा सकता है। साथ ही उन्होंने आठनेर विकासखंड के शेष ग्रामों को समूह नल-जल योजना से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जल परीक्षण प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने पानी की गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया को देखा तथा एक सैंपल की टेस्टिंग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने लैब में संधारित रिकॉर्ड का भी परीक्षण कर गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




