Betul News: मौत का लाइव वीडियो, उफनती नदी में तीन सहित ऑटो बही, पल भर में नदी के तेज वेग में समाई, पुलिस युवकों की तलाश में जुटी

Betul News: Live video of death, three autos including three were swept away in the raging river and got engulfed in the strong current of the river in a moment, police started searching for the youth.

 

आमला( दुर्गाप्रसाद जौँजारे)। क्षेत्र में भारी बारिश का तांडव जारी है। पूरी नदियां और नाले उफान पर चल रहे है। इस बीच दोपहर बाद अमला ब्लॉक के बोरदेही थाना क्षेत्र में मुआरिया गांव की उफनती नदी पार करते समय एक ऑटो बह गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ऑटो में चालक समेत 3 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो छिपन्या- पिपरिया मार्ग पर मुआरिया नदी मउफान पर थी। इसके बावजूद ऑटो चालक ने नदी पार करने का प्रयास किया। लगभग 4.30 बजे की इस घटना में ऑटो पुल के करीब पहुचा ही था कि पानी के वेग में समा गया। लोगों की आंखों के सामने ऑटो के पानी मे जाने के बाद सवार तीनों लोगों की कोई जानकारी नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलते ही बोरदेही थाना प्रभारी सरविन्द धुर्वे मौके पर पहुँचे रहे है।

लापता तीनों लोगों की तलाश की जा रही है। टीआई ने बताया कि लापता युवकों में ऑटो चालक इमरत पन्द्राम समेत गणेश इरपाचे और रामसिंग विश्वकर्मा के नाम सामने आए है। तीनो युवक बेहड़ी से ऑटो में सवार होकर मुआरिया जा रहे थे। उनके शराब पीने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button