Betul Ki Khabar: वीडियो: चिचोली में अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय, ढाबे बने ‘आहता बार’, आबकारी और पुलिस विभाग पर उठ रहे सवाल

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिले के चिचोली क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब बिक्री का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। आबकारी विभाग द्वारा हाल ही में शराब दुकानों की नीलामी के बाद जहां वैध दुकानों के संचालन की उम्मीद थी, वहीं इसके उलट क्षेत्र में अवैध शराब की उपलब्धता ब?ने से हालात चिंताजनक बन गए हैं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र के ढाबे अब खुलेआम ‘आहता बार’ की तरह संचालित हो रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिचोली और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक दर्जन से अधिक ढाबे संचालित हैं। इनमें से अधिकांश ढाबों पर ग्राहकों को न केवल अवैध शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है, बल्कि वहीं बैठकर शराब पीने की पूरी व्यवस्था भी दी जा रही है। शाम ढलते ही इन ढाबों पर शराब पीने वालों की भी जुटने लगती है, जिससे क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि से युवाओं पर बुरा असर हो रहा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ने का खतरा हो गया है। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह ढाबों पर अवैध शराब की बिक्री न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि यह कानून का खुला उल्लंघन भी है। आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल हो रहे हैं, क्योंकि बिना संरक्षण के इस तरह का कारोबार लंबे समय तक चल पाना संभव नहीं माना जाता।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ऐसे ढाबों पर तत्काल दबिश दे और दोषी संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि अवैध शराब के इस बढ़ते नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button