Betul News: वन्य प्राणी चिंकारा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

7 फीट ऊंची फेंसिंग लांघने से मौत की संभावना

Betul News: मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम डहरगांव के सीमा क्षेत्र में संचालित हार्टीफ्रूट आईबेरिज कंपनी के परिसर की फैंसिंग के पास वन्य प्राणी चिंकारा का शव मिला है। उप वन मंडल अधिकारी संजय साल्वे ने बताया सोमवार सुबह 7.30 बजे के दरमियान सूचना मिली थी कि कंपनी परिसर के सीमा के पास वन्य प्राणी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो लगभग दो वर्षीय आयु का वन्य प्राणी चिंकारा का शव पड़ा हुआ था।

वही 100 मीटर के दायरे में खून के निशान मिले। रेंजर नितिन पवार ने बताया पशु चिकित्सक से शव का पोस्ट मार्टम कराया है। पशु चिकित्सक ने अंदरूनी अंग सुरक्षित होने और पसलिया टूटी होने के साथ शरीर पर फेंसिंग के तार से घाव होने के निशान होने की जानकारी दी है। संभवतः कंपनी परिसर की सुरक्षा के लिए लगी सात फीट ऊंची तार की फैंसिंग लांघने के दौरान चिंकारा को चोट आने से यह घटना घटित हुई है।

जांच के लिए कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के 6 घंटे अवधि के फुटेज लिए जाएंगे। वही प्रत्यक्षदर्शी के बयान भी लिए जाएंगे। रेंजर नितिन पवार ने बताया अज्ञात के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम की धारा 9 के तहत केस दर्ज किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button