Betul Samachar: क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए आने लगा सामान

Betul News: Goods started arriving for the critical care block

जिलेवासियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

Betul Samachar: बैतूल। जिला अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक अभिम क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसके संचालन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। 17.99 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह ब्लॉक जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगा। हाल ही में ट्रक भरकर फर्नीचर का सामान अस्पताल पहुंचा है, वहीं आधुनिक चिकित्सा मशीनें भी जल्द आने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार क्रिटिकल केयर ब्लॉक को अब स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। सभी आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध होते ही इसे आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि यदि सभी प्रक्रियाएँ समय पर पूरी हो जाएँ, तो महीने के अंत तक इसकी शुरुआत संभव है ब्लॉक में 50 बिस्तरों की सुविधा रहेगी, जिसमें गंभीर मरीजों के लिए अत्याधुनिक वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रॉमा और इमरजेंसी केयर के उपकरण उपलब्ध होंगे।

इसके स्थापित होने से गंभीर मरीजों को अब उपचार के लिए भोपाल या नागपुर रेफर होने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शुभारंभ की तिथि को लेकर चर्चा की जा रही है। शुभारंभ के बाद यह क्रिटिकल केयर ब्लॉक जिले में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बनेगा और कई ज़िंदगियों को नई उम्मीद देगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button